Tertiary Sector

Questions 1 – 26

तृतीयक क्षेत्र — प्रश्न 1 – 26
Total: 0/26 Correct: 0 Wrong: 0
1
The tertiary sector in India includes-
1. Trade and transport
2. Finance and real estate
3. Forestry and fishing
Select the correct answer from the code given below-
Codes
भारत में तृतीयक क्षेत्र (Tertiary Sector) में सम्मिलित है/हैं-
1. व्यापार एवं परिवहन
2. वित्त एवं अचल संपत्ति
3. वानिकी और मत्स्यिकी
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट
✅ Correct Answer: (B)
  • The tertiary sector includes the service sector or service industry, which covers trade, hotels, transport, communication, banking, insurance, real estate, public administration, security and other services (education, health, entertainment and other personal services), etc.
  • Primary sector: Agriculture, forestry, fishing, mining and quarrying
  • Secondary sector: Manufacturing, construction, electricity, gas, water supply and other utility services
  • Tertiary sector: Trade, hotels, transport, communication and broadcasting related services, finance, real estate and professional services, public administration, defence and other services
  • तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत सेवा क्षेत्र या सेवा उद्योग आता है, जिसमें व्यापार, होटल, परिवहन, संचार, बैंकिंग, बीमा, अचल संपत्ति, लोक प्रशासन, सुरक्षा एवं अन्य सेवाएं (शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन एवं अन्य व्यक्तिगत सेवाएं) आदि आती हैं।
  • प्राथमिक क्षेत्र: कृषि, वानिकी, मत्स्ययन, खनन तथा उत्खनन
  • द्वितीयक क्षेत्र: विनिर्माण, निर्माण, विद्युत, गैस, जलापूर्ति तथा अन्य जनोपयोगी सेवाएं
  • तृतीयक क्षेत्र: व्यापार, होटल, परिवहन, संचार एवं प्रसारण संबंधी सेवाएं, वित्त, अचल संपत्ति एवं पेशेवर सेवाएं, लोक प्रशासन, रक्षा एवं अन्य सेवाएं
U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 / U.P.P.C.S. (Mains) 2004 / U.P. P.C.S. (Pre) 2003
2
The service sector in India includes-
I. Mining and quarrying
II. Transport and communication
III. Hotels
IV. Forestry and fishing
भारत में सेवा क्षेत्र में सम्मिलित हैं-
I. खनन व उत्खनन
II. परिवहन और संचार
III. होटल
IV. वानिकी व मत्स्यिकी
✅ Correct Answer: (B)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Mains) 2004
3
Which of the following is a tertiary activity?
निम्नलिखित में से कौन एक तृतीयक क्रिया-कलाप है?
✅ Correct Answer: (D)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P. Lower Sub. (Pre) 2008
4
Which of the following is the primary sector of the Indian economy?
निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय अर्थव्यवस्था का प्राथमिक क्षेत्र है?
✅ Correct Answer: (A)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015
5
With reference to the sectors of the Indian economy, consider the following pairs:
Economic Activity - Sector
1. Storage of agricultural products - Secondary
2. Dairy farm - Primary
3. Mineral exploration - Tertiary
4. Weaving of cloth - Secondary
How many of the above pairs are correctly matched?
भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
आर्थिक गतिविधि - क्षेत्र
1. कृषि उत्पादों का भंडारण - द्वितीयक
2. डेयरी फार्म - प्राथमिक
3. खनिज अन्वेषण - तृतीयक
4. कपड़े की बुनाई - द्वितीयक
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
✅ Correct Answer: (B)
  • Transport, storage, communication, banking, trade, etc., fall under the economic activities of the tertiary sector.
  • Therefore, storage of agricultural products is part of the tertiary sector.
  • Thus, pair 1 is not correct.
  • When we produce a good by exploiting natural resources, it is an economic activity of the primary sector.
  • Accordingly, dairy farming and milk production fall under the primary sector.
  • Thus, pair 2 is correctly matched.
  • According to the National Industrial Classification, mineral exploration comes under mining and mining support service activities, which is a subdivision of mining and quarrying.
  • Mining and quarrying are part of the primary sector.
  • Thus, pair 3 is not correct.
  • The secondary sector covers economic activities in which natural products are changed into other forms through ways of manufacturing that we associate with industrial activity.
  • For example, taking cotton fiber from a plant, we spin yarn and weave cloth.
  • Therefore, weaving of cloth is an economic activity of the secondary sector and pair 4 is correctly matched.
  • Thus, option (b) is the correct answer.
  • परिवहन, भंडारण, संचार, बैंकिंग, व्यापार आदि तृतीयक क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के अंतर्गत आते हैं।
  • अतः कृषि उत्पादों का भंडारण तृतीयक क्षेत्र का भाग है।
  • इस प्रकार युग्म 1 सही नहीं है।
  • जब हम प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करके किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं, तो वह प्राथमिक क्षेत्र की आर्थिक गतिविधि है।
  • तदनुसार डेयरी फार्म और दुग्ध उत्पादन प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
  • अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।
  • राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (National Industrial Classification) के अनुसार, खनिज अन्वेषण, खनन और खनन सहायक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत आता है, जो खनन और उत्खनन का एक उपखंड है।
  • खनन और उत्खनन प्राथमिक क्षेत्र के हिस्से हैं।
  • अतः युग्म 3 सही नहीं है।
  • द्वितीयक क्षेत्र उन आर्थिक गतिविधियों को आच्छादित करता है जिनमें प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण के तरीकों द्वारा अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है, जिन्हें हम औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित करते हैं।
  • उदाहरणस्वरूप, पौधे से कपास का रेशा लेकर हम धागा बनाते हैं और कपड़ा बुनते हैं।
  • अतः कपड़ा बुनाई द्वितीयक क्षेत्र की आर्थिक गतिविधि है और युग्म 4 सही सुमेलित है।
  • इस प्रकार, विकल्प (b) सही उत्तर है।
I.A.S. (Pre) 2024
6
Under which do transport, communication, commerce come?
परिवहन, संचार, वाणिज्य किसके अंतर्गत आते हैं?
✅ Correct Answer: (C)
  • Transport, communication and commerce fall under the activities of the tertiary sector.
  • परिवहन, संचार एवं वाणिज्य तृतीयक क्षेत्र की गतिविधियों के अंतर्गत आते हैं।
U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017
7
The largest source of India's national economy is-
भारत की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा स्रोत है-
✅ Correct Answer: (A)
  • The service sector is the largest sector in India.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26, released on January 7, 2026, the share of the service sector in India's total monetary GVA at constant (2011-12) prices in the year 2025-26 (1st A.E.) is 55.83 percent, while during the same period at current prices it is 56.4 percent.
  • Therefore, option (a) is the correct answer.
  • सेवा क्षेत्र भारत का सबसे बड़ा क्षेत्र है।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में भारत के कुल मौद्रिक जीवीए में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 55.83 प्रतिशत है, जबकि इसी अवधि के दौरान चालू कीमतों पर यह 56.4 प्रतिशत है।
  • अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।
U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021 / U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017
8
The contribution of the tertiary sector in the Indian economy in the year 2016-17 was-
भारतीय अर्थव्यवस्था में तृतीयक क्षेत्र का योगदान वर्ष 2016-17 में था-
⚠️ Disputed / No Correct Option (सभी विकल्प गलत/विवादित)
  • India's Gross Value Added (GVA) at current prices in the year 2016-17 was Rs 138.4 lakh crore, in which the contribution of the tertiary sector was 52.8 percent i.e. Rs 73.08 lakh crore.
  • None of the given options has this value.
  • Actually, if Rs 52.8 lakh crore given in option (d) had been 52.8 percent, it would have been the desired option.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released on January 7, 2026, the contribution of the service sector to India's monetary Gross Value Added at constant (2011-12) and current prices in the year 2025-26 (1st A.E.) is Rs 10301349 crore (55.83%) and Rs 18239719 crore (56.4%) respectively.
  • चालू कीमतों पर भारत का सकल मूल्य वर्धन (GVA) वर्ष 2016-17 में 138.4 लाख करोड़ रुपये था, जिसमें तृतीयक क्षेत्र की भागीदारी 52.8 प्रतिशत अर्थात 73.08 लाख करोड़ रुपये थी।
  • दिए गए विकल्पों में से किसी में भी यह मूल्य नहीं है।
  • वस्तुतः विकल्प (d) में दिया गया 52.8 लाख करोड़ रुपये यदि 52.8 प्रतिशत होता, तो यह अभीष्ट विकल्प होता।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) एवं चालू कीमतों पर वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में सेवा क्षेत्र का भारत के मौद्रिक सकल मूल्य वर्धन में योगदान क्रमशः 10301349 करोड़ रुपये (55.83%) तथा 18239719 करोड़ रुपये (56.4%) है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2017
9
With reference to the Indian economy, consider the following activities:
1. Agriculture, forestry and fishing
2. Manufacturing
3. Trade, hotels, transport and communication
4. Financing, insurance, real estate and business services
The decreasing order of the contribution of these sectors to the Gross Domestic Product (GDP) at factor cost at constant prices (2000-01) is-
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए:
1. कृषि, वानिकी और मत्स्यिकी
2. विनिर्माण
3. व्यापार, होटल, परिवहन एवं संचार
4. वित्तपोषण, बीमा, अचल संपत्ति तथा व्यावसायिक सेवाएं
स्थिर कीमतों (2000-01) पर साधन लागत के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में इन क्षेत्रों के योगदान का घटता क्रम है-
✅ Correct Answer: (D)
  • Earlier, sector-wise growth rates of the economy were expressed in terms of GDP ratio, but currently it is being expressed in terms of GVA (Gross Value Added) ratio.
  • पूर्व में अर्थव्यवस्था की क्षेत्रवार वृद्धि दरें GDP के अनुपात के संदर्भ में व्यक्त की जाती थीं, परंतु वर्तमान में इसे GVA (Gross Value Added) के अनुपात के संदर्भ में व्यक्त किया जा रहा है।
I.A.S. (Pre.) 2002*
10
According to the Economic Survey 2023-24, what was the total Gross Value Added (GVA) contribution of agriculture, industry and service sectors at current prices in the financial year 2024?
आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 में चालू कीमतों पर कुल सकल मूल्य वर्धन (GVA) में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों का योगदान कितना था?
✅ Correct Answer: (A)
  • According to the Economic Survey 2023-24 of the Government of India, the share of agriculture, industry and service sector in the overall GVA at current prices in the financial year 2024 stood at 17.7 percent, 27.6 percent and 54.7 percent respectively.
  • For the update, see the explanation of the above question.
  • भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, वर्तमान मूल्यों पर वित्त वर्ष 2024 में समग्र जीवीए में कृषि, उद्योग तथा सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी क्रमशः 17.7 प्रतिशत, 27.6 प्रतिशत तथा 54.7 प्रतिशत रही।
  • अद्यतन हेतु उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
70th B.P.S.C. (Pre)2024
11
Between the years 2006-2010, the growth rate of which of the following service sectors has been highest in India?
वर्ष 2006-2010 के मध्य निम्नांकित में से किस सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर भारत में सर्वाधिक रही है?
✅ Correct Answer: (D)
  • In the question period, option (d) was the correct answer.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26, released on January 7, 2026, the growth rates at constant (2011-12) and current prices in the year 2025-26 (1st AE) are as follows-
  • (Table given in explanation, with updated figures)
  • प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2025-26 (1st AE) में स्थिर (2011-12) एवं चालू कीमतों पर वृद्धि दरें निम्न हैं-
  • (सारणी व्याख्या में दी गई है, अद्यतन आंकड़ों के साथ)
U.P.P.C.S. (Mains) 2010*
12
Which segment in the service sector had the highest share in India's GDP in 2006?
सेवा क्षेत्र में किस वर्ग का भारत के जीडीपी में सर्वाधिक हिस्सा 2006 में था ?
✅ Correct Answer: (A)
  • In the question period, option (a) was the correct answer.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26, released on January 7, 2026, the estimated contribution of various service sectors to GVA at constant (2011-12) and current prices in the year 2025-26 (1st AE) is as follows- (Table given in explanation).
  • According to the Economic Review, 2025-26, the contribution of the service sector to the country's GDP in the year 2024-25 is 49.9 percent (Source: World Bank), which is the highest among all sectors.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2025-26 (1st AE) में स्थिर (2011-12) एवं चालू कीमतों पर GVA में विभिन्न सेवा क्षेत्रों का अनुमानित योगदान इस प्रकार है- (सारणी व्याख्या में दी गई है)।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में देश की जीडीपी में सेवा क्षेत्र का योगदान 49.9 प्रतिशत (स्रोत विश्व बैंक) है, जो सभी क्षेत्रों में सर्वाधिक है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2008*
13
From which of the following sectors is the largest share of the Gross Domestic Product (GDP) obtained in India?
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का सबसे बड़ा भाग प्राप्त होता है?
✅ Correct Answer: (C)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Pre) 2012*
14
Which one of the following is the correct decreasing order of the contribution of different sectors to the Gross Domestic Product of India?
भारत के सकल घरेलू उत्पाद में नीचे दिए गए भिन्न क्षेत्रों के योगदान का कौन-सा एक सही ह्रासमान क्रम है?
✅ Correct Answer: (A)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Pre) 2005
15
Which of the following sectors contributes the most to India's Gross Domestic Product?
निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र भारत के सकल घरेलू उत्पाद (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) में सर्वाधिक योगदान देता है?
✅ Correct Answer: (C)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
M.P.P.C.S. (Pre) 2008
16
Which sector has the highest contribution to the 'Gross Domestic Product' in the Indian economy?
भारतीय अर्थव्यवस्था में किस क्षेत्र का 'सकल घरेलू उत्पाद' में सर्वाधिक योगदान है?
✅ Correct Answer: (C)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006
17
Which of the following contributes the most to India's domestic product?
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक अंशदान करता है?
✅ Correct Answer: (D)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Mains) 2004
18
The share of services in India in gross domestic production and gross employment in the year 2012-13 was approximately respectively-
भारत में सेवाओं का वर्ष 2012-13 में सकल घरेलू उत्पादन तथा सकल रोजगार में भागीदारी क्रमशः लगभग थी-
✅ Correct Answer: (B)
  • In the question period, option (b) was the correct answer.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26, released on January 7, 2026, the share of services in GVA at constant (2011-12) and current prices in the year 2025-26 (1st A.E.) is 55.83 percent and 56.40 percent respectively.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the share of services in the total employment of the country is 30 percent.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में स्थिर (2011-12) एवं चालू कीमतों पर GVA में सेवाओं की हिस्सेदारी क्रमशः 55.83 प्रतिशत तथा 56.40 प्रतिशत है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, देश के कुल रोजगार में सेवाओं का हिस्सा 30 प्रतिशत है।
U.P. P.C.S. (Mains) 2014*
19
The contribution of the service sector to the gross domestic product of which of the following states was the highest in the year 2008-09?
वर्ष 2008-09 में निम्नलिखित में से किस राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक था?
✅ Correct Answer: (A)
  • During the question period, option (a) was the correct answer among the optional states.
  • According to the report released by NITI Aayog, India's Services Sector, 2025, Chandigarh (88.8%) is at the top in terms of state-wise/UT share in service GSVA in the financial year 2023-24.
  • This is followed by Delhi (84.1%), Karnataka (62.3%), Kerala (61.5%), Telangana (60.3%), Bihar (57.9%), Maharashtra (55.6%) respectively.
  • Uttar Pradesh's share is (47.8%), Madhya Pradesh's is (38.8%) and Chhattisgarh's share is (33.9%).
  • प्रश्नकाल में विकल्पगत राज्यों में विकल्प (a) सही उत्तर था।
  • नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट ‘भारत का सेवा क्षेत्र, 2025’ के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में सेवा GSVA में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश-वार हिस्सेदारी के संदर्भ में चंडीगढ़ (88.8%) शीर्ष पर है।
  • उसके बाद क्रमशः दिल्ली (84.1%), कर्नाटक (62.3%), केरल (61.5%), तेलंगाना (60.3%), बिहार (57.9%) और महाराष्ट्र (55.6%) का स्थान है।
  • उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी (47.8%), मध्य प्रदेश की (38.8%) तथा छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी (33.9%) है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2010*
20
Which of the following statements about the Indian economy is not correct?
भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
✅ Correct Answer: (B)
  • For the question period, the statement given in option (b) is completely wrong because during the year 2009-10, the contribution of the service sector to the country's GDP was 57.09 percent.
  • Hence option (b) is the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the share of the service sector in the country's GDP in the year 2024-25 is 49.9 percent (Source: World Bank), which is the highest among all the optional sectors.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26, released on January 7, 2026, the contribution of the service sector to the monetary GVA at current prices in the context of the year 2025-26 (1st A.E.) is 56.40 percent.
  • According to the 2011 census, the country's population is 17.5 percent of the world's population, whereas in the question period it was 16 percent.
  • According to the 2001 census, 58.2% of India's working population was engaged in agriculture (according to the 2011 census, about 55%) and in the year 2001-02, the contribution of the agricultural sector to GDP was 22.42% and in the question period it was 14.6 percent.
  • According to the Economic Review, 2025-26, agriculture and allied activities contribute about a fifth of India's national income at current prices.
  • According to the First Advance Estimates of National Income 2025-26, the contribution of the agriculture sector to the monetary GVA at current prices in the year 2025-26 (1st A.E.) is 18.30 percent.
  • प्रश्नकाल हेतु विकल्प (b) में दिया गया कथन पूर्णतः गलत है क्योंकि वर्ष 2009-10 के दौरान देश की GDP में सेवा क्षेत्र का योगदान 57.09 प्रतिशत था।
  • अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में देश की जीडीपी में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 49.9 प्रतिशत (स्रोत विश्व बैंक) है, जो विकल्पगत सभी क्षेत्रों में सर्वाधिक है।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2025-26 (1st A.E.) के संदर्भ में चालू कीमतों पर मौद्रिक जीवीए (GVA) में सेवा क्षेत्र का योगदान 56.40 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2011 की जनगणनानुसार देश की जनसंख्या, विश्व की जनसंख्या का 17.5 प्रतिशत है जबकि प्रश्नकाल में यह 16 प्रतिशत था।
  • जनगणना 2001 के अनुसार, भारत की कार्यशील जनसंख्या का 58.2% कृषि में संलग्न था (जनगणना 2011 के अनुसार, लगभग 55%) तथा वर्ष 2001-02 में कृषि क्षेत्र का जीडीपी में योगदान 22.42% तथा प्रश्नकाल में 14.6 प्रतिशत था।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां वर्तमान कीमतों पर भारत की राष्ट्रीय आय में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देती हैं।
  • राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान 2025-26 के अनुसार, चालू कीमतों पर वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में कृषि क्षेत्र का मौद्रिक जीवीए (GVA) में योगदान 18.30 प्रतिशत है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2010*
21
What was the rank of the growth rate of India's service sector in the world during the period from 2001 to 2012?
वर्ष 2001 से 2012 की अवधि में भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर का विश्व में कौन-सा स्थान था?
✅ Correct Answer: (B)
  • In the question period, option (b) was the correct answer.
  • The gross value added growth rate in terms of India's services continues to outperform global trends despite a slight moderation.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released on January 7, 2026, the growth rate of the service sector (tertiary sector) at constant (2011-12) prices is 9.1 percent and 7.2 percent in the year 2025-26 (1st A.E.) and the year 2024-25 (P.E.) respectively.
  • During the same period, this growth rate is recorded at 10.6 percent at current prices.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
  • भारत की सेवाओं के संदर्भ में सकल मूल्यवर्धन वृद्धि दर थोड़ी गिरावट के बावजूद वैश्विक रुझानों से बेहतर है।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर सेवा क्षेत्र (तृतीयक क्षेत्र) की वृद्धि दर वर्ष 2025-26 (1st A.E.) तथा वर्ष 2024-25 (P.E.) में क्रमशः 9.1 प्रतिशत तथा 7.2 प्रतिशत है।
  • इसी अवधि के दौरान चालू कीमतों पर यह वृद्धि दर 10.6 प्रतिशत दर्ज है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014
22
The share of the tertiary sector in the total amount of India's Gross Domestic Product since 1980 has-
1980 से भारत के सकल घरेलू उत्पाद की कुल राशि में तृतीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी-
✅ Correct Answer: (A)
  • During the question period and currently as well, the share of the tertiary sector in the total amount of India's Gross Domestic Product has shown an increasing trend.
  • Hence option (a) is the correct answer.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released on January 7, 2026, the share of the service sector (tertiary sector) in monetary GVA at current prices is given in the explanation table.
  • प्रश्नकाल में और वर्तमान में भी भारत के सकल घरेलू उत्पाद की कुल राशि में तृतीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी ने बढ़ने की प्रवृत्ति दर्शाई है।
  • अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, चालू कीमतों पर मौद्रिक GVA में सेवा क्षेत्र (तृतीयक क्षेत्र) की हिस्सेदारी व्याख्या में दी गई सारणी के अनुसार है।
I.A.S. (Pre.) 1999*
23
Which one of the following sectors' growth rate has continuously increased between the years 2001-05?
वर्ष 2001-05 के मध्य निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र की वृद्धि दर निरंतर बढ़ी है?
✅ Correct Answer: (C)
  • In the question period, option (c) was the correct answer.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released on January 7, 2026, the growth rate of the service sector at constant (2011-12) prices is estimated at 9.1 percent in the year 2025-25 (1st A.E.), 7.2 percent in the year 2024-25 (PE), which is overall higher than the primary sector (agriculture and allied sector, mining and quarrying) and secondary sector in the context of the given period.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर वर्ष 2025-25 (1st A.E.) में 9.1 प्रतिशत और वर्ष 2024-25 (PE) में 7.2 प्रतिशत अनुमानित है, जो समग्र रूप से दी गई अवधि के संदर्भ में प्राथमिक क्षेत्र (कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, खनन एवं उत्खनन) तथा द्वितीयक क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2007*
24
As the economy develops, the share of the tertiary sector in the GDP-
जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था का विकास होता है, वैसे-वैसे जीडीपी में तृतीयक क्षेत्र का अंश-
✅ Correct Answer: (C)
  • In the developing state of the economy, the contribution of the tertiary sector or the service sector to the GDP increases.
  • For example, with the development of the Indian economy, the contribution of the service sector to the GDP has increased progressively from about 30% in the year 1950-51 to about 38-40 percent in the year 1980-81 and 49.9 percent in the year 2024-25.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released on January 7, 2026, the share of the service sector in the monetary GVA at current prices in the years 2021-22, 2022-23, 2023-24 (F.R.E.), 2024-25 (PE) and the year 2025-26 (1st A.E.) is estimated to be 52.2%, 54.3%, 54.4%, 55% and 56.4% respectively.
  • अर्थव्यवस्था की विकासमान स्थिति में जीडीपी में तृतीयक क्षेत्र या सेवा क्षेत्र का योगदान बढ़ता है।
  • उदाहरणस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के साथ सेवा क्षेत्र का जीडीपी में योगदान वर्ष 1950-51 के लगभग 30% से क्रमशः बढ़ते हुए वर्ष 1980-81 में लगभग 38-40 प्रतिशत तथा वर्ष 2024-25 में 49.9 प्रतिशत हो गया है।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, चालू मूल्यों पर वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 (F.R.E.), 2024-25 (PE) तथा वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में मौद्रिक GVA में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी क्रमशः 52.2%, 54.3%, 54.4%, 55% तथा 56.4% अनुमानित है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2006*
25
The contribution of the service sector in the economic growth rate of the Indian economy in the period from 2011-12 to 2015-16 is-
वर्ष 2011-12 से 2015-16 की अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था की आर्थिक वृद्धि दर में सेवा क्षेत्र का योगदान है-
✅ Correct Answer: (C)
  • The contribution of the service sector in the economic growth rate of the Indian economy in the period from 2011-12 to 2015-16 was 69 percent.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released on January 7, 2026, it is estimated to be 56.4 percent in the monetary GVA at current prices in the year 2025-26 (1st A.E.).
  • वर्ष 2011-12 से 2015-16 की अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था की आर्थिक वृद्धि दर में सेवा क्षेत्र का योगदान 69 प्रतिशत था।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, चालू कीमतों पर मौद्रिक जीवीए में वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में यह 56.4 प्रतिशत अनुमानित है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017
26
Which one of the following statements is not correct in the Economic Survey 2023 regarding services?
सेवाओं के बारे में आर्थिक सर्वेक्षण, 2023 में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
✅ Correct Answer: (A)
  • According to the Economic Survey, 2022-23, fashion, grocery and general merchandise will capture nearly two-thirds of the Indian e-commerce market by the year 2027, and not by the year 2030.
  • Therefore, all other options except option (a) are correct.
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, फैशन, किराना और सामान्य माल वर्ष 2027 तक भारतीय ई-कॉमर्स बाजार के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर अधिकार करेंगे, न कि वर्ष 2030 तक।
  • अतः विकल्प (a) को छोड़कर शेष सभी विकल्प सही हैं।
U.P.P.C.S. (Pre) 2023
© ExamFusion Prep. All Rights Reserved.