National Income & Gross Domestic Product

Questions 1 – 104

राष्ट्रीय आय एवं सकल घरेलू उत्पाद — प्रश्न 1 – 104
Total: 0/104 Correct: 0 Wrong: 0
1
The term 'National Income' represents -
पद 'राष्ट्रीय आय' निरूपित करता है -
✅ Correct Answer: (C)
  • To find the Net National Product at market price (NNP_MP), depreciation is subtracted from the Gross National Product (GNP).
  • Since it takes the market value of produced goods, which includes the effects of indirect taxes and subsidies.
  • Therefore it is called Net National Product at market price (NNP_MP).
  • Net National Product at market price (NNP_MP) = Gross National Product (GNP) - Depreciation
  • Net National Product at factor cost (NNP_FC): - When Net National Product is calculated at factor cost, it is called National Income (N.I.).
  • For its calculation, indirect taxes are subtracted from the calculated Net National Product at market price and then subsidies are added.
  • Net National Product at factor cost (NNP_FC) = Net National Product at market price (NNP_MP) - Indirect Tax + Subsidy
  • or NNP_FC = GNP - (Depreciation + Indirect Tax) + Subsidy
  • बाजार मूल्य पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP_MP) ज्ञात करने हेतु सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में से मूल्य ह्रास (Depreciation) को घटा दिया जाता है।
  • चूंकि इसमें उत्पादित वस्तुओं के बाजार मूल्य को लिया जाता है, जिसमें अप्रत्यक्ष कर एवं सब्सिडी के प्रभाव सम्मिलित रहते हैं।
  • इसलिए इसे बाजार मूल्य पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP_MP) कहा जाता है।
  • बाजार मूल्य पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP_MP) = सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) - मूल्य ह्रास (Depreciation)
  • साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP_FC):- जब शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद की गणना साधन लागत (Factor cost) पर की जाती है, तो इसे ही राष्ट्रीय आय (N.I.) कहा जाता है।
  • इसकी गणना हेतु बाजार मूल्य पर आकलित शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में से अप्रत्यक्ष करों को घटाकर फिर सब्सिडी को जोड़ दिया जाता है।
  • साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP_FC) = बाजार मूल्य पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP_MP) - अप्रत्यक्ष कर + सब्सिडी
  • या NNP_FC = GNP - (Depreciation + Indirect Tax) + सब्सिडी
I.A.S. (Pre) 2001
2
NNP at factor cost
साधन लागत पर एन.एन.पी.
✅ Correct Answer: (D)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
70th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2024
3
'National Income' is
'राष्ट्रीय आय'
✅ Correct Answer: (B)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
I.A.S. (Pre) 1997
4
Net National Product at market prices is -
बाजार मूल्यों पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद है -
✅ Correct Answer: (C)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021
5
Which of the following statements is correct?
निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
✅ Correct Answer: (C)
  • Net National Product (NNP) = Gross National Product (GNP) - Depreciation expense
  • Or
  • Net National Product (NNP) = Gross Domestic Product (GDP) - Depreciation expense + Net income from abroad
  • Hence, option (c) is the correct answer.
  • शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) = सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) - घिसावट व्यय
  • या
  • शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) = सकल घरेलू उत्पाद (GDP) - घिसावट व्यय + विदेशों से प्राप्त शुद्ध आय
  • अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021
6
The national income of a country for a given period is equal to the-
किसी दी गई अवधि के लिए एक देश की राष्ट्रीय आय-
✅ Correct Answer: (D)
  • National income means the total monetary value of all final goods and services produced by the citizens of a country in an economy in a specific time period (usually one year).
  • In India, national income is calculated by the National Statistical Office (NSO) [formerly Central Statistics Office (CSO)] under the Ministry of Statistics and Programme Implementation, Government of India.
  • राष्ट्रीय आय से आशय किसी अर्थव्यवस्था में एक विशेष समय अवधि (साधारणतया एक वर्ष) में देश के नागरिकों द्वारा उत्पादित समस्त अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक मूल्य से है।
  • भारत में राष्ट्रीय आय की गणना सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) [पूर्व में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO)] द्वारा की जाती है।
I.A.S. (Pre) 2013
7
In an open economy, the national income (Y) of the economy is-
(C, I, G, X, M respectively mean Consumption, Investment, Government spending, Total exports and Total imports)
एक खुली हुई अर्थव्यवस्था में, अर्थव्यवस्था की राष्ट्रीय आय (Y) है-
(C, I, G, X, M का क्रमशः अर्थ है- उपभोग, निवेश, सरकारी खर्च, कुल निर्यात और कुल आयात)
✅ Correct Answer: (C)
  • Y = C + I + G + (X - M)
  • Where Y = National Income
  • C = Consumption expenditure
  • I = Investment expenditure
  • G = Government expenditure, and X - M = Difference between exports and imports
  • Y = C + I + G + (X - M)
  • जहां Y = राष्ट्रीय आय
  • C = उपभोग व्यय
  • I = निवेश व्यय
  • G = सरकारी खर्च, तथा X - M = निर्यात और आयात का अंतर
I.A.S. (Pre) 2000
8
Which of the following is not a method to calculate Gross Domestic Product (GDP)?
निम्नलिखित में से कौन-सी एक सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) गणना करने की विधि नहीं है?
✅ Correct Answer: (B)
  • Three methods are adopted to calculate Gross Domestic Product (GDP) - (i) Production method, (ii) Income method and (iii) Expenditure method
  • Gross Domestic Product is not calculated through the diminishing cost method.
  • सकल घरेलू उत्पाद (GDP) गणना करने की तीन विधियां अपनाई जाती हैं- (i) उत्पादन विधि, (ii) आय विधि तथा (iii) व्यय विधि
  • ह्रासमान लागत विधि के माध्यम से सकल घरेलू उत्पाद की गणना नहीं की जाती है।
66th B.P.S.C. Re-Exam. 2020
9
Net National Product (NNP) and Gross National Product (GNP) are-
निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) एवं सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) हैं-
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • Net National Product (NNP) and Gross National Product (GNP) are used to measure the value of national product, however, both are different.
  • GNP is the total value of all final goods and services produced by the citizens of a country (inside or outside the country) in a year, from which subtracting Capital Depreciation gives NNP.
  • That is NNP = GNP - Depreciation.
  • Thus both options (a) and (d) can be considered correct.
  • निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP-Net National Product) और सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP-Gross National Product) के द्वारा राष्ट्रीय उत्पाद का मूल्य मापन किया जाता है, तथापि ये दोनों भिन्न-भिन्न हैं।
  • GNP किसी देश के नागरिकों द्वारा (देश के भीतर या बाहर) एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल मूल्य होता है, जिसमें से पूंजी ह्रास (Depreciation) को घटाने से NNP प्राप्त होता है।
  • अर्थात NNP = GNP - मूल्य ह्रास।
  • अतः विकल्प (a) और (d) दोनों को सही माना जा सकता है।
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010
10
Nominal (GDP) is-
नाममात्र (जीडीपी) है-
✅ Correct Answer: (B)
  • When Gross Domestic Product (GDP) in an economy is evaluated at current prevailing prices, it is called Nominal GDP.
  • The ratio of Nominal GDP and Real GDP is called the price index.
  • जब अर्थव्यवस्था में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का मूल्यांकन वर्तमान प्रचलित कीमतों (Current Prevailing Price) पर किया जाता है, तब उसे नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (Nominal GDP) कहते हैं।
  • नाममात्र (Nominal) जीडीपी तथा वास्तविक (Real) जीडीपी का अनुपात कीमत सूचकांक कहलाता है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) Exam. 2023
11
National Income (NI) is ............
राष्ट्रीय आय (एनआई)............ है।
✅ Correct Answer: (B)
  • If Subsidy is included in the Net National Product (NNP) evaluated at market prices, what will be obtained is called Net National Product at factor cost (NNP_FC) or National Income.
  • Thus NNP_FC or NI = NNP_MP - (Indirect tax - Subsidy) or NNP_FC = NNP_MP - Net indirect tax
  • (Net indirect tax = Indirect tax - Subsidy)
  • बाजार कीमतों पर मूल्यांकित निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) में उपदान (Subsidy) को शामिल करने पर जो प्राप्त होगा, वह कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP_FC) अथवा राष्ट्रीय आय (National Income) कहलाएगा।
  • अतः NNP_FC अथवा NI = NNP_MP - (अप्रत्यक्ष कर - उपदान) या NNP_FC = NNP_MP - शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
  • (शुद्ध अप्रत्यक्ष कर = अप्रत्यक्ष कर - उपदान)
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) Exam. 2023
12
A problem in the calculation of national income in India is-
भारत में राष्ट्रीय आय की गणना में एक समस्या है-
✅ Correct Answer: (D)
  • Due to the non-availability of any appropriate tool or method to calculate the income of the people working in the unorganized sector, the 'unorganized sector' is a problem in calculating the national income in India.
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आय की गणना करने का कोई भी उचित उपकरण या तरीका उपलब्ध न होने के कारण भारत में राष्ट्रीय आय की गणना में, 'असंगठित क्षेत्र' एक समस्या है।
63rd B.P.S.C. (Pre) 2017
13
Read the following statements and select the correct option:
Statement I: Net Domestic Product = Gross Domestic Product - Depreciation
Statement II: Per Capita Income = Net Domestic Product / Total Population of the Nation
Statement III: Net Domestic Product is a better standard than Gross Domestic Product to compare the economies of the world
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए :
कथन I : शुद्ध घरेलू उत्पाद = सकल घरेलू उत्पाद - मूल्यह्रास
कथन II : प्रति व्यक्ति आय = शुद्ध घरेलू उत्पाद / राष्ट्र की कुल जनसंख्या
कथन III : विश्व की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना करने हेतु शुद्ध घरेलू उत्पाद, सकल घरेलू उत्पाद की अपेक्षा बेहतर मानक है
✅ Correct Answer: (D)
  • Net Domestic Product means the monetary value of final goods and services produced by the residents in the domestic territory of a country in a year, from which the consumption of fixed capital is subtracted.
  • Net Domestic Product = Gross Domestic Product - Depreciation
  • Per capita income is the average income of individuals living in a nation or geographical area.
  • Per capita income can be used to determine the average per capita income for a region and to evaluate the standard of living and quality of the population.
  • Per capita income for a nation is calculated by dividing the country's national income by its population.
  • The total monetary value of all final goods and services produced within a given time in a country's boundaries is called Gross Domestic Product (GDP).
  • It is a broad measure of a country's domestic product and shows the health of a country's economy.
  • However, Net Domestic Product is a better measure than Gross Domestic Product for comparing the world's economies because depreciation value is subtracted from it, which reveals the value of real final goods and services.
  • शुद्ध घरेलू उत्पाद का अभिप्राय एक वर्ष में एक देश की घरेलू सीमा में निवासियों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य से है, जिसमें से स्थिर पूंजी के उपभोग को घटा दिया जाता है।
  • शुद्ध घरेलू उत्पाद = सकल घरेलू उत्पाद - मूल्यह्रास
  • प्रति व्यक्ति आय, एक राष्ट्र या भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की औसत आय होती है।
  • प्रति व्यक्ति आय का उपयोग किसी क्षेत्र के लिए औसत प्रति व्यक्ति आय निर्धारित करने और आबादी के जीवन स्तर और गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए किया जा सकता है।
  • किसी राष्ट्र के लिए प्रति व्यक्ति आय की गणना देश की राष्ट्रीय आय को उसकी जनसंख्या से विभाजित करके की जाती है।
  • किसी देश की सीमा में एक निर्धारित समय के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कहते हैं।
  • यह किसी देश के घरेलू उत्पाद का व्यापक माप होता है और इससे किसी देश की अर्थव्यवस्था की सेहत पता चलती है।
  • परंतु विश्व की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना करने हेतु शुद्ध घरेलू उत्पाद, सकल घरेलू उत्पाद की अपेक्षा बेहतर मानक है क्योंकि इसमें से घिसावट मूल्य घटा दिया जाता है, जिससे वास्तविक अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य पता चलता है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) Exam. 2020
14
Personal Disposable Income (PDI) is a .............
व्यक्तिगत प्रयोज्य आय (पीडीआई) एक............. है।
✅ Correct Answer: (B)
  • When personal tax payments (like income tax) and non-tax payments (like fees) are deducted from personal income, Personal Disposable Income (PDI) remains.
  • Hence, Personal Disposable Income (PDI) = Personal Income - Personal Tax Payments - Non-Tax Payments.
  • Personal disposable income is the part of the total income of households, a part of which they can consume and the rest they can save.
  • जब व्यक्तिगत आय में से व्यक्तिगत कर भुगतान (जैसे आय कर) तथा गैर-कर भुगतान (जैसे शुल्क) को घटा दिया जाता है, तब व्यक्तिगत प्रयोज्य आय (Personal Disposable Income: PDI) बचता है।
  • अतः व्यक्तिगत प्रयोज्य आय (PDI) = व्यक्तिगत आय - व्यक्तिगत कर भुगतान - गैर-कर भुगतान ।
  • व्यक्तिगत प्रयोज्य आय परिवारों की समस्त आय का अंश होता है, जिसके एक अंश को वे उपभोग कर सकते हैं और शेष को बचा सकते हैं।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) Exam. 2023
15
If both prices and money income are doubled in a given time period, the real income will-
यदि एक दी गई समयावधि में कीमतें तथा मौद्रिक आय दोनों दोगुनी हो जाएं, तो वास्तविक आय-
✅ Correct Answer: (C)
  • If both prices and money income double in a given time period, real income will remain unchanged, because the increased prices will counterbalance the increased money income, which will not have any impact on real income.
  • एक दी गई समयावधि में कीमतें और मौद्रिक आय दोनों दोगुनी होने पर वास्तविक आय अपरिवर्तित रहेगी, क्योंकि बढ़ी हुई कीमतें बढ़ी हुई मौद्रिक आय को प्रतिसंतुलित कर देंगी, जिससे वास्तविक आय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
U.P.P.C.S. (Mains) 2004
16
Theoretically, if economic development is envisioned, which one of the following is usually not taken into account?
सैद्धांतिक रूप से यदि आर्थिक विकास की कल्पना की जाती है, तो इनमें से किस एक को साधारणतः ध्यान में नहीं रखा जाता है?
✅ Correct Answer: (B)
  • In economic development, an increase in Gross Domestic Product (GDP), Gross National Product (GNP) and per capita Gross National Product are taken into account.
  • आर्थिक विकास में सकल घरेलू उत्पाद (GDP), सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) तथा प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय उत्पाद में वृद्धि का ध्यान रखा जाता है।
Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013
17
Consider the following statements related to Amartya Sen's suggestions regarding the Indian economy:
1. It should be commodity-oriented
2. It should be people-oriented
3. The poorest person should have economic security
4. Along with their integration into the world economy, there should be national protection. Among these-
भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में अमर्त्य सेन के सुझावों से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए।
1. इसे वस्तु-उन्मुख होना चाहिए
2. इसे जन-उन्मुख होना चाहिए
3. सबसे अधिक निर्धन व्यक्ति की आर्थिक सुरक्षा होनी चाहिए
4. विश्व अर्थव्यवस्था में इनके एकीकरण के साथ राष्ट्रीय बचाव होना चाहिए। इनमें से-
✅ Correct Answer: (B)
  • Amartya Sen is associated with welfare economics.
  • According to him, the main goal of economic development is human development.
  • Due to this perspective, Amartya Sen recommended statements 2, 3 and 4 in the context of the Indian economy.
  • अमर्त्य सेन कल्याणकारी अर्थशास्त्र से संबंधित हैं।
  • उनके अनुसार, आर्थिक विकास का मुख्य लक्ष्य मानवीय विकास है।
  • अपने इसी दृष्टिकोण के कारण अमर्त्य सेन ने भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में प्रश्नगत 2, 3 एवं 4 कथनों की सिफारिश की थी।
U.P.P.C.S. (Pre) 1999
18
The view that "In future Indian planning, more attention should be paid to individuals than to commodities" was expressed by-
यह विचार कि "भविष्य में भारतीय नियोजन में वस्तुओं से अधिक ध्यान व्यक्तियों पर देना चाहिए" व्यक्त किया गया था-
✅ Correct Answer: (A)
  • The view that "In future Indian planning, more attention should be paid to individuals than to commodities" was expressed by economist Amartya Sen, who was awarded the Nobel Prize in Economic Sciences in 1998.
  • वर्ष 1998 में अर्थशास्त्र (Economic Science) के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन द्वारा यह विचार व्यक्त किया गया था कि "भविष्य में भारतीय नियोजन में वस्तुओं से अधिक ध्यान व्यक्तियों पर देना चाहिए"।
U.P. Lower (Pre) (Spl.) 2004
19
Hindu Growth Rate is related to which growth rate?
हिंदू वृद्धि दर किस वृद्धि दर से संबंधित है?
✅ Correct Answer: (B)
  • Prof. Rajkrishna first used the term Hindu Growth Rate speaking at the American Economic Association in 1981.
  • According to him, due to the Hindu tradition which is not favorable to development or where development is not encouraged, the growth rate of national income/GDP in the Indian economy remains around 3.5%.
  • It is clear that the Hindu growth rate used by Prof. Rajkrishna is related to National Income / GDP.
  • प्रो. राजकृष्ण ने वर्ष 1981 में अमेरिकन इकोनॉमिक एसोसिएशन में बोलते हुए हिंदू वृद्धि दर का सर्वप्रथम प्रयोग किया था।
  • उनके अनुसार, हिंदू परंपरा जो विकास के अनुकूल नहीं है अथवा जिसमें विकास को प्रश्रय नहीं दिया जाता है, के कारण ही भारतीय अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीय आय/GDP की वृद्धि दर 3.5% के आस-पास बनी हुई है।
  • स्पष्ट है कि प्रो. राजकृष्ण द्वारा प्रयुक्त हिंदू वृद्धि दर राष्ट्रीय आय / GDP से संबंधित है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1996, 2006 | U.P.P.C.S. (Mains) 2004
20
What is Hindu growth rate related to?
हिंदू वृद्धि दर किससे संबंधित है?
✅ Correct Answer: (B)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
65th B.P.S.C. (Pre.), 2019
21
Economic growth is generally coupled with-
आर्थिक वृद्धि सामान्यतया युग्मित होती है-
✅ Correct Answer: (B)
  • Along with economic development, income generally increases along with the demand for goods.
  • This is why economic development is generally coupled with inflation.
  • आर्थिक विकास के साथ-साथ सामान्यतः वस्तुओं की मांग के साथ आय में भी वृद्धि होती है।
  • इसी कारण आर्थिक विकास सामान्यतया स्फीति (Inflation) के साथ युग्मित होता जाता है।
I.A.S (Pre) 2011
22
The share of labor in GNP (Gross National Product) is low due to the following reason-
निम्न कारण से GNP (सकल राष्ट्रीय उत्पाद) में श्रम की भागीदारी कम है-
✅ Correct Answer: (D)
  • The reason for the low share of labor in Gross National Product is that wages are low compared to prices.
  • Price increase is a major feature of the Indian economy, due to which even if there is an increase in wages, the resulting benefit is low.
  • सकल राष्ट्रीय उत्पाद में श्रम की भागीदारी कम होने का कारण है कीमतों की तुलना में मजदूरी का कम होना।
  • कीमत वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख लक्षण है, जिस कारण मजदूरी में यदि वृद्धि होती भी है, तो भी परिणामी लाभ कम होता है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2008
23
Match List-I with List-II and select the correct answer using the codes given below the lists:
List-IList-II
A. Economic development1. Gross Domestic Product
B. Economic growth2. Environment
C. Sustainable development3. Health
D. Quality of life4. Structural change
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-Iसूची-II
A. आर्थिक विकास1. सकल घरेलू उत्पाद
B. आर्थिक वृद्धि2. पर्यावरण
C. संपोषित विकास3. स्वास्थ्य
D. जीवन की गुणवत्ता4. संरचनात्मक परिवर्तन
✅ Correct Answer: (D)
  • The correct matching of List I with List II is as follows-
  • Economic development - Structural change
  • Economic growth - Gross Domestic Product
  • Sustainable development - Environment
  • Quality of life - Health
  • सूची I का सूची II से सही सुमेलन इस प्रकार है-
  • आर्थिक विकास - संरचनात्मक परिवर्तन
  • आर्थिक वृद्धि - सकल घरेलू उत्पाद
  • संपोषित विकास - पर्यावरण
  • जीवन की गुणवत्ता - स्वास्थ्य
U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010
24
With reference to the Indian economy, consider the following statements:
1. Gross Domestic Product (GDP) has increased four times in the last decade.
2. The percentage share of the public sector in the Gross Domestic Product (GDP) has declined in the last decade.
Which of the statements given above is/are correct?
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में विगत एक दशक में चार गुना वृद्धि हुई है।
2. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिशत अंश में विगत एक दशक में कमी आई है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
✅ Correct Answer: (B)
  • Statement (1) is false, because India's GDP has not increased four times in the last decade.
  • On the other hand, Statement (2) is true, because in the last decade, the share of the public sector in GDP has decreased, while the share of the private sector has increased.
  • Therefore, the desired answer will be option (b).
  • कथन (1) असत्य है, क्योंकि विगत एक दशक में भारत के GDP में चार गुना वृद्धि नहीं हुई है।
  • दूसरी ओर कथन (2) सत्य है, क्योंकि विगत दशक में जीडीपी में सार्वजनिक क्षेत्र का हिस्सा कम हुआ है, जबकि निजी क्षेत्र का हिस्सा बढ़ा है।
  • अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा।
I.A.S. (Pre) 2010
25
Match List-I with List-II and select the correct answer using the codes given below the lists-
List-IList-II
A. Boom1. High level of business activity with increasing income, output and employment on a macro scale
B. Recession2. Gradual decline in income, output and employment along with slow business activity
C. Depression3. Unprecedented level of underemployment and unemployment, sharp decline in income, output and employment
D. Recovery4. Continuous increase in the general level of prices, income, output and employment
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-Iसूची-II
A. तेजी1. वृहद् स्तर पर बढ़ती हुई आय, उत्पादन एवं रोजगार के साथ, उच्च स्तर का व्यावसायिक कार्यकलाप
B. सुस्ती2. धीमी गति के व्यावसायिक कार्यकलाप के साथ आय, उत्पादन एवं रोजगार में क्रमशः गिरावट
C. मंदी3. अल्प रोजगार एवं बेरोजगारी का अभूतपूर्व स्तर, आय, उत्पादन एवं रोजगार में तीव्र गिरावट
D. सुधार4. मूल्य, आय, उत्पादन एवं रोजगार के सामान्य स्तर में लगातार वृद्धि
✅ Correct Answer: (A)
  • High level business activity along with increasing income, output and employment on a macro scale is synonymous with a Boom in the economy.
  • Similarly, gradual decline in income, output and employment along with slow business activity indicates Recession.
  • Depression in the economy means an unprecedented level of underemployment and unemployment and a sharp decline in income, output and employment.
  • Continuous increase in the general level of prices, income, output and employment are the criteria of Recovery in the economy.
  • वृहद् स्तर पर बढ़ती हुई आय और उत्पादन एवं रोजगार के साथ उच्च स्तरीय व्यावसायिक कार्यकलाप अर्थव्यवस्था में तेजी (Boom) का पर्याय है।
  • इसी तरह, धीमी गति के व्यावसायिक कार्यकलाप के साथ-साथ आय, उत्पादन एवं रोजगार में क्रमशः गिरावट सुस्ती (Recession) का द्योतक है।
  • अर्थव्यवस्था में मंदी (Depression) का अर्थ होता है अल्प रोजगार एवं बेरोजगारी का अभूतपूर्व स्तर (Unprecedented level) तथा आय, उत्पादन एवं रोजगार में तीव्र गिरावट।
  • मूल्य, आय, उत्पादन एवं रोजगार के सामान्य स्तर में लगातार वृद्धि अर्थव्यवस्था में सुधार के मानदंड हैं।
I.A.S. (Pre) 2000
26
With reference to the Indian economy, consider the following pairs-
(Term) - (Most appropriate description)
1. Melt down - Fall in stock prices
2. Recession - Fall in growth rate
3. Slow-down - Fall in Gross Domestic Product
Which of the pair(s) given above is/are correctly matched?
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
(पद) - (सर्वोपयुक्त वर्णन)
1. मेल्ट डाउन - स्टॉक कीमतों की गिरावट
2. मंदी (रिसेसन) - संवृद्धि दर की गिरावट
3. स्लो-डाउन - सकल घरेलू उत्पाद की गिरावट
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
✅ Correct Answer: (A)
  • Melt down is a state of fall in securities and mortgages, while Recession is a state of contraction of business and industrial cycles, and Slow down is a state of diminishing economic activities.
  • मेल्ट डाउन (Melt down) प्रतिभूतियों एवं बंधकों (Mortgages) की गिरावट की स्थिति है, जबकि मंदी (Recession), व्यावसायिक एवं औद्योगिक चक्रों के संकुचन की स्थिति है और Slow down आर्थिक क्रियाओं की ह्रासमान स्थिति है।
I.A.S. (Pre) 2010
27
Two statements are given below-
Assertion (A): The Indian economic policy is increasingly being criticized both from within and outside.
Reason (R): The criticism is mostly based on differences in ideals.
Select the correct answer from the codes given below-
नीचे दो वक्तव्य दिए हैं-
कथन (A): भारतीय आर्थिक नीति की अंदर और बाहर दोनों ओर से अधिकाधिक आलोचना हो रही है।
कारण (R) : आलोचना अधिकांशतः आदर्शों के भेदों पर आधारित है।
नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
✅ Correct Answer: (A)
  • The adoption of the new economic policy by India since 1991, which is mainly based on liberalization, privatization and globalization, continued to be criticized.
  • While the developed countries of the world were criticizing the Government of India for not adopting the new economic policy comprehensively and in a fixed time, within India it was being criticized on the grounds that due to the new economic policy India is adopting capitalism and deviating from the path of socialism mentioned in the Constitution.
  • In fact, these criticisms are based on differences of ideals.
  • भारत द्वारा वर्ष 1991 से नई आर्थिक नीति जो मुख्यतः उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण पर आधारित है, को अपनाए जाने की आलोचना जारी रही।
  • विश्व के विकसित देश नई आर्थिक नीति को समग्र एवं निश्चित समय में न अपनाए जाने के कारण जहां भारत सरकार की आलोचना कर रहे थे, वहीं भारत के भीतर इसकी आलोचना इस आधार पर हो रही थी, कि नई आर्थिक नीति के कारण भारत पूंजीवाद का अंगीकरण कर रहा है तथा संविधान में उल्लिखित समाजवाद के पथ से विचलित हो रहा है।
  • वस्तुतः ये आलोचनाएं आदर्शों के मतभेदों पर ही आश्रित हैं।
I.A.S. (Pre) 1996
28
The main strategy adopted in the new economic policy in 1991 was?
1991 में नई आर्थिक नीति में अपनाई गई मुख्य रणनीति थी ?
✅ Correct Answer: (D)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U. P. P. C. S. (Mains) 2015
29
Economic Liberalisation in India started with-
भारत में आर्थिक उदारीकरण (Economic Liberalisation) शुरू हुआ-
✅ Correct Answer: (A)
  • Liberalization under the new economic policy adopted after the Narasimha Rao government took power in June 1991, started on July 24, 1991.
  • The new industrial policy was announced on July 24, 1991.
  • In this policy, except for 18 major industries, all other industries were freed from licensing.
  • जून, 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के सत्ता ग्रहण के पश्चात अपनाई गई नई आर्थिक नीति के तहत उदारीकरण का प्रारंभ 24 जुलाई, 1991 को हुआ।
  • 24 जुलाई, 1991 को नई औद्योगिक नीति घोषित हुई।
  • इस नीति में 18 प्रमुख उद्योगों को छोड़कर अन्य सभी उद्योगों को लाइसेंस से मुक्त कर दिया गया था।
I.A.S. (Pre) 2000
30
Which of the following statements is correct regarding stabilization and structural adjustment, the two components of the new economic policy adopted in India?
भारत में अपनाई गई नई आर्थिक नीति के दो घटकों-स्थिरीकरण और संरचनात्मक समायोजन के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
✅ Correct Answer: (B)
  • There were two operational aspects of the new economic policy adopted in India: stabilization and structural adjustment.
  • Stabilization is concerned with the management of the demand side of the economy, which includes the sectors of inflation control, fiscal adjustment, and balance of payments.
  • Structural adjustment relates to the management of the supply side of the economy, which includes reforms in trade and capital flows, industrial deregulation, disinvestment, and financial sector reforms, etc.
  • Although stabilization and structural adjustment complement each other, structural adjustment takes more time than stabilization due to being related to the supply side.
  • भारत में अपनाई गई नई आर्थिक नीति के दो क्रियात्मक पहलू थे स्थिरीकरण एवं संरचनात्मक समायोजन।
  • स्थिरीकरण, अर्थव्यवस्था के मांग पक्ष के प्रबंधन से संबंधित है जिसमें मुद्रास्फीति नियंत्रण, राजकोषीय समायोजन तथा भुगतान संतुलन के क्षेत्रक शामिल हैं।
  • संरचनात्मक समायोजन अर्थव्यवस्था के पूर्ति पक्ष के प्रबंधन से संबंधित है जिसमें व्यापार और पूंजी प्रवाह में सुधार, औद्योगिक विनियंत्रण, विनिवेश तथा वित्तीय क्षेत्र सुधार आदि सम्मिलित हैं।
  • यद्यपि स्थिरीकरण एवं संरचनात्मक समायोजन एक-दूसरे के पूरक हैं तथापि संरचनात्मक समायोजन पूर्ति पक्ष से संबंधित होने के कारण स्थिरीकरण की अपेक्षा अधिक समय लेता है।
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002
31
Who is called the pioneer of liberalization of the Indian economy?
भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत (पायनियर) किसको कहा जाता है?
✅ Correct Answer: (A)
  • Liberalization in the Indian economy is considered from the year 1991.
  • At that time Dr. Manmohan Singh was the Finance Minister of India.
  • Consequently, he is called the pioneer of the liberalization of the Indian economy.
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण वर्ष 1991 से माना जाता है।
  • उस समय डॉ. मनमोहन सिंह, भारत के वित्त मंत्री थे।
  • परिणामतः उन्हें ही भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत कहा जाता है।
M.P.P.C.S. (Pre) 2008
32
One reason for India's occupational structure remaining almost the same even after years is-
भारत की व्यावसायिक संरचना के वर्षों बाद भी लगभग वैसा ही बने रहने का एक कारण है-
✅ Correct Answer: (A)
  • Despite the multifold increase in India's GDP after independence and the massive change in the contribution of primary, secondary and tertiary sectors in GDP, India's occupational structure has remained more or less stable.
  • Its main reason is that the pattern of investment has been directed towards capital-intensive industries.
  • स्वतंत्रता के बाद भारत के GDP में कई गुना वृद्धि तथा GDP में प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र के योगदान में वृहत परिवर्तन के बावजूद भारत की व्यावसायिक संरचना कमोबेश स्थिर बनी हुई है।
  • इसका प्रमुख कारण निवेश का प्रतिमान पूंजी प्रधान उद्योगों की दिशा की तरफ उन्मुख रहा है।
I.A.S. (Pre) 1995
33
Which of the following activities constitute the real sector in the economy?
1. Farmers harvesting their crops
2. Textile mills converting raw cotton into fabric
3. A commercial bank lending money to a trading company
4. A corporate body issuing Rupee denominated bonds overseas
Select the correct answer using the code given below -
निम्नलिखित में कौन-कौन-से कार्यकलाप अर्थव्यवस्था में वास्तविक क्षेत्रक (रियल सेक्टर) का निर्माण करते हैं?
1. किसानों का अपनी फसलें काटना
2. कपड़ा मिलों का कच्चे कपास को कपड़े में बदलना
3. किसी वाणिज्यिक बैंक का किसी व्यापारी कंपनी को धनराशि उधार देना
4. किसी कॉर्पोरेट निकाय का विदेश में रुपया अंकित मूल्य के बॉन्ड जारी करना
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
✅ Correct Answer: (A)
  • The real sector of an economy refers to firms, households, and other agencies engaged in the production of goods and services, whereas the financial sector refers to moving money from one sector to another.
  • Thus, farmers harvesting their crops and textile mills converting raw cotton into fabric belong to the real sector.
  • Whereas a commercial bank lending money to a trading company and a corporate body issuing rupee-denominated bonds abroad belong to the financial sector.
  • किसी अर्थव्यवस्था के वास्तविक क्षेत्रक (Real Sector) से तात्पर्य फर्मों, घरों, वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में लगी अन्य एजेंसियों से है, जबकि वित्तीय क्षेत्र से तात्पर्य धन को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में गतिमान करने से है।
  • अतः किसानों द्वारा अपनी फसलें काटना और कपड़ा मिलों का कच्चे कपास को कपड़े में बदलना वास्तविक क्षेत्र से संबंधित है।
  • जबकि किसी वाणिज्यिक बैंक का किसी व्यापारिक कंपनी को धनराशि उधार देना तथा किसी कॉर्पोरेट निकाय का विदेश में रुपया-अंकित मूल्य बॉन्ड जारी करना वित्तीय क्षेत्र से संबंधित है।
I.A.S. (Pre) 2022
34
Which of the following is not a major factor of economic development?
निम्नलिखित में से कौन-सा आर्थिक विकास का प्रमुख कारक नहीं है?
✅ Correct Answer: (D)
  • It should be noted that among the major elements of economic development, accumulation of capital, technological improvement, change in population, specialized division of labor, entrepreneurship, natural resources etc. have a direct contribution, but technocrats and bureaucracy are not considered a major contribution.
  • ध्यातव्य है कि आर्थिक विकास के प्रमुख तत्त्वों में पूंजी का संचयन, तकनीकी सुधार, जनसंख्या में परिवर्तन, विशेषीकृत श्रम विभाजन, उद्यमशीलता, प्राकृतिक सम्पदा आदि का प्रत्यक्ष योगदान है, परंतु तकनीकविद एवं नौकरशाही का प्रमुख योगदान नहीं माना जाता है।
U.P. P.C.S. (Pre) 2021
35
Which one of the following is an indicator of economic growth?
निम्न में से कौन-सा एक आर्थिक वृद्धि का परिचायक है?
✅ Correct Answer: (B)
  • Economic growth implies an increase in the real income occurring in an economy over a period of time.
  • Generally, if Gross National Product, Gross Domestic Product and per capita income are increasing, it is said that economic growth is taking place.
  • But to measure economic growth, a steady increase in real per capita income is considered the most appropriate.
  • आर्थिक संवृद्धि से अभिप्राय किसी समयावधि में किसी अर्थव्यवस्था में होने वाली वास्तविक आय की वृद्धि से है।
  • सामान्यतया यदि सकल राष्ट्रीय उत्पाद, सकल घरेलू उत्पाद तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो रही हो, तो कहा जाता है कि आर्थिक संवृद्धि हो रही है।
  • परंतु आर्थिक संवृद्धि की माप के लिए वास्तविक प्रति व्यक्ति आय में सुस्थिर वृद्धि को ही सबसे उपयुक्त माना जाता है।
R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013
36
The best indicator of economic development can be provided by?
आर्थिक विकास का सबसे अच्छा सूचकांक किसके द्वारा प्रदान किया जा सकता है?
✅ Correct Answer: (B)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
67th B.P.S.C. (Pre) 2022
37
The most appropriate measure of a country's economic growth is-
किसी देश की आर्थिक वृद्धि की सर्वाधिक उपयुक्त माप है-
✅ Correct Answer: (D)
  • The most appropriate measure of a country's economic growth is per capita product/real per capita national income, as it shows the per capita availability of national income.
  • किसी देश की आर्थिक संवृद्धि की सर्वाधिक उपयुक्त माप प्रति व्यक्ति उत्पाद/प्रति व्यक्ति वास्तविक राष्ट्रीय आय होती है, क्योंकि यह राष्ट्रीय आय की प्रति व्यक्ति उपलब्धता को दर्शाती है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2013 | U.P. Lower Sub. (Pre) 2013 | Chhattisgarh P.C.S (Pre) 2015 | I.A.S. (Pre) 2001
38
The standard of living in a country is reflected by-
किसी देश में जीवन स्तर प्रतिबिंबित होता है-
✅ Correct Answer: (B)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P. P.C.S. (Mains) 2013
39
Growth in absolute and per capita real GNP does not indicate a higher rate of economic development, if -
निरपेक्ष तथा प्रति व्यक्ति वास्तविक GNP की वृद्धि आर्थिक विकास की ऊंची दर का संकेत नहीं करती, यदि -
✅ Correct Answer: (C)
  • Increase in Gross National Product (GNP) and per capita GNP is usually linked to economic growth, but it does not present a true picture of economic development unless its impact is positive on all individuals.
  • If unemployment and poverty are increasing in the economy along with the increase in GNP or per capita GNP, it implies that income concentration in the economy is happening in the hands of a few people.
  • This cannot be considered high economic development in the economy, as it does not improve the quality of life of all people.
  • सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) तथा प्रति व्यक्ति GNP में वृद्धि को आमतौर पर आर्थिक संवृद्धि (Growth) से जोड़कर देखा जाता है, परंतु यह आर्थिक विकास (Development) की सही तस्वीर तब तक प्रस्तुत नहीं करता है जब तक कि इसका प्रभाव सभी व्यक्तियों पर सकारात्मक रूप से न पड़े।
  • यदि GNP अथवा प्रति व्यक्ति GNP में वृद्धि के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी और निर्धनता बढ़ रही हो, तो इसका तात्पर्य यह है कि अर्थव्यवस्था में आय का संकेंद्रण कुछ ही लोगों के पास हो रहा है।
  • इसे अर्थव्यवस्था में उच्च आर्थिक विकास नहीं माना जा सकता है, क्योंकि इससे सभी लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता है।
I.A.S. (Pre) 2018
40
The growth rate of Per Capita Income at Current Prices is relatively higher than the growth rate of per capita income at Constant Prices, because the growth rate of per capita income at constant prices takes into account-
वर्तमान मूल्यों (Current Prices) पर प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) की वृद्धि दर (Growth Rate) स्थिर मूल्यों (Constant Prices) पर प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर से अपेक्षाकृत अधिक है, क्योंकि स्थिर मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर में ध्यान रखा जाता है-
✅ Correct Answer: (B)
  • By subtracting the growth rate of the price level from the per capita income at current prices, the per capita income at constant prices is obtained.
  • It is clear that the value of the growth rate of per capita income at current prices will be higher than the value of the growth rate of per capita income at constant prices and this difference will be equal to the value of the inflation rate.
  • वर्तमान मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय में से मूल्यस्तर की वृद्धि दर को घटाने पर स्थिर मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय प्राप्त होती है।
  • स्पष्ट है कि वर्तमान मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर का मूल्य (Value) स्थिर कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर के मूल्य की अपेक्षा अधिक होगा तथा यह अंतर मुद्रास्फीति की दर के मूल्य के बराबर होगा।
I. A.S. (Pre) 2000
41
In 1867-68, the per capita income in India was Rs 20, this was first ascertained by-
1867-68 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 20 रुपये थी, यह सर्वप्रथम अभिनिश्चित किया-
✅ Correct Answer: (D)
  • First of all, Dadabhai Naoroji, while estimating the national income, had estimated the per capita income in India to be Rs 20 in 1867-68 AD.
  • सर्वप्रथम दादाभाई नौरोजी ने राष्ट्रीय आय का आकलन करते हुए 1867-68 ई. में भारत में प्रति व्यक्ति आय 20 रुपये होने का आकलन किया था।
I. A.S. (Pre) 2000 | U.P.P.C.S. (Pre) 2007 | U.P. P.C.S. (Mains) 2013
42
Who among the following was the chairman of the National Income Committee appointed by the Government of India in 1949?
1949 में भारत सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आय समिति का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था ?
✅ Correct Answer: (B)
  • P.C. Mahalanobis was the chairman of the National Income Committee appointed by the Government of India in 1949.
  • Dr. D.R. Gadgil and V.K.R.V. Rao were the key members of this committee.
  • वर्ष 1949 में भारत सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आय समिति के अध्यक्ष पी.सी. महालनोबिस थे।
  • डॉ. डी. आर. गाडगिल तथा वी. के. आर.वी. राव इस समिति के प्रमुख सदस्य थे।
U. P. P. C. S. (Mains) 2015
43
Which economist first scientifically calculated national income in India?
किस अर्थशास्त्री ने भारत में सबसे पहले वैज्ञानिक दृष्टि से राष्ट्रीय आय की गणना की ?
✅ Correct Answer: (B)
  • The first attempt to estimate national income before independence was made by Dadabhai Naoroji in 1867-68 AD, while the first scientific estimate was made by V.K.R.V. Rao.
  • स्वतंत्रता से पूर्व राष्ट्रीय आय के अनुमान का प्रथम प्रयास दादाभाई नौरोजी द्वारा 1867-68 ई. में किया गया था, जबकि प्रथम वैज्ञानिक अनुमान वी.के. आर.वी. राव द्वारा किया गया था।
60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016
44
National income in India is estimated by:
भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन करता है:
✅ Correct Answer: (C)
  • The latest estimates of national income (like Gross/Net National Income, GDP, Per Capita Income, etc.) are prepared/released by the National Statistical Office (NSO).
  • This office is under the Ministry of Statistics and Programme Implementation, Government of India (MoSPI).
  • In 2019, the National Statistical Office (NSO) was formed by merging the Central Statistics Office (CSO) and the National Sample Survey Office (NSSO).
  • Prior to this, the Central Statistics Office (CSO) used to release national income data.
  • It is noteworthy that the Central Statistics Office (CSO) was formed in May 1951.
  • राष्ट्रीय आय (जैसे सकल/शुद्ध राष्ट्रीय आय, GDP, प्रति व्यक्ति आय, इत्यादि) के ताजा अनुमान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा तैयार / जारी किए जाते हैं।
  • यह कार्यालय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार (MoSPI) के अधीन है।
  • वर्ष 2019 में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) व राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) के विलय से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) बना।
  • इससे पहले राष्ट्रीय आय के आंकड़े केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) जारी करता था।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) का गठन मई, 1951 में किया गया था।
U.P. R.O/A.R.O (Re. Exam) (Pre) 2023
45
Which of the following offices or institutions releases the data of national income in India?
भारत में राष्ट्रीय आय का आंकड़ा (डेटा) निम्नलिखित में से कौन-सा कार्यालय या संस्थान जारी करता है?
✅ Correct Answer: (E)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
66th B.P.S.C. Re-Exam. 2020
46
National income in India is estimated by-
भारत में राष्ट्रीय आय का प्राक्कलन किया जाता है-
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Pre) 2006, 1995 | U.P.P.C.S. (Mains) 2006 | Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010
47
Who estimates the national income of India?
भारत की राष्ट्रीय आय कौन अनुमानित करता है?
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P. P.C.S. (Mains) 2012
48
By which of the following is the national income calculated in India?
भारत में राष्ट्रीय आय की गणना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की जाती है?
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
M.P.P.C.S. (Pre) 2012 | U.P. P.C.S. (Pre) 1995 | Jharkhand P. C.S. (Pre) 2003 | U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 | U.P. P.C.S. (Mains) 2010, 2008
49
Who does the work of collecting data of capital formation in India?
भारत में पूंजी निर्माण के आंकड़े एकत्रित करने का काम कौन करता है?
✅ Correct Answer: (*)
  • In India, data on capital formation are collected by the Reserve Bank of India and the National Statistical Office (formerly the Central Statistical Office/CSO).
  • Therefore, in the context of the question, option (A) represented the nearest intended answer, but the printed source answer marker is (*).
  • भारत में पूंजी निर्माण के आंकड़े भारतीय रिजर्व बैंक तथा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (पूर्व में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय/CSO) द्वारा एकत्रित किए जाते हैं।
  • अतः प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (A) निकटतम अभीष्ट उत्तर था, किंतु मूल PDF में उत्तर-चिह्न (*) दिया गया है।
U.P. Lower Sub. (Pre) 2008
50
In national income accounting, 'Base Year' means -
राष्ट्रीय आय लेखांकन में 'आधार वर्ष' का अर्थ है -
✅ Correct Answer: (C)
  • National income accounting is a government bookkeeping system that measures a country's economic activity.
  • A base year is a benchmark with reference to which national account statistics like gross domestic saving, gross capital formation are calculated for a given year.
  • At present, the base year for measuring national income is 2011-12.
  • It is noteworthy that the dates for releasing new base series by the Ministry of Statistics and Programme Implementation, Government of India are as follows:
  • - New series of GDP (Base year 2022-23) on February 27, 2026
  • - New series of CPI (Base year 2024) on February 12, 2026
  • - New series of IIP (Base year 2022-23) on May 28, 2026
  • राष्ट्रीय आय लेखांकन एक सरकारी बहीखाता पद्धति है जो किसी देश की आर्थिक गतिविधि को मापती है।
  • आधार वर्ष एक बेंचमार्क है जिसके संदर्भ में सकल घरेलू बचत, सकल पूंजी निर्माण जैसे राष्ट्रीय खाते के आंकड़ों की गणना किसी निश्चित वर्ष के लिए की जाती है।
  • वर्तमान में राष्ट्रीय आय के मापन हेतु आधार वर्ष, 2011-12 है।
  • उल्लेखनीय है कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई आधार श्रृंखला जारी करने की तिथि इस प्रकार है-
  • - जीडीपी की नई श्रृंखला (आधार वर्ष 2022-23) 27 फरवरी, 2026 को
  • - सीपीआई (CPI) की नई श्रृंखला (आधार वर्ष 2024) 12 फरवरी, 2026 को
  • - आईआईपी (IIP) की नई श्रृंखला (आधार वर्ष 2022-23) 28 मई, 2026 को
R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021
51
What major change has recently been made in the measurement of national income in India?
भारत में हाल ही में राष्ट्रीय आय के माप में क्या बड़ा परिवर्तन किया गया है?
✅ Correct Answer: (A)
  • Currently, in the measurement of national income, the base year 2011-12 is used instead of the year 2004-05, and GVA (Gross Value Added) is calculated instead of GDP.
  • Thus, both the base year and the calculation method have been changed.
  • वर्तमान में राष्ट्रीय आय के मापन में वर्ष 2004-05 के स्थान पर वर्ष 2011-12 को आधार वर्ष तथा GDP के स्थान पर GVA (Gross Value Added) की गणना की जाने लगी है।
  • अतः आधार वर्ष एवं गणना विधि दोनों में बदलाव किया गया है।
R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013*
52
In the new GDP data, the base year 2004-05 has been changed to-
नई जी.डी.पी. आंकड़ों में आधार वर्ष 2004-05 के स्थान पर बदलकर कर दिया गया है-
✅ Correct Answer: (A)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U. P. P. C. S. (Mains) 2015 | U.P. Lower Sub. (Pre) 2008
53
Which of the following years is currently (since 2015) being used as the base year for estimating India's national income?
इस समय (2015 से) भारत की राष्ट्रीय आय के अनुमान हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ष आधार वर्ष के रूप में प्रयुक्त हो रहा है?
✅ Correct Answer: (C)
  • See the explanation of the above question.
  • उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P. P.C.S (Mains) 2016
54
The present base year for the estimation of Gross Domestic Product (GDP) at constant prices in India is-
भारत में स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के प्राक्कलन के लिए, वर्तमान में आधार वर्ष है-
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • For the question period, option (b) is the correct answer.
  • During the question period, the year 1999-2000 was used as the base year for the estimation of Gross Domestic Product at constant prices in India.
  • Currently, the year 2011-12 is being used as the base year by the National Statistical Office (NSO).
  • प्रश्नकाल हेतु विकल्प (b) सही उत्तर है।
  • प्रश्नकाल में भारत में स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) के आकलन के लिए वर्ष 1999-2000 को आधार वर्ष के रूप में प्रयोग किया जाता था।
  • वर्तमान में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा वर्ष 2011-12 को आधार वर्ष के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2009
55
Which of the following is the correct base year for measuring national income in India?
भारत में राष्ट्रीय आय के मापने का निम्नलिखित में कौन-सा सही आधार वर्ष है?
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • During the question period, the base year for measuring national income in India was 2004-05, whereas the current base year is 2011-12.
  • प्रश्नकाल में भारत में राष्ट्रीय आय के मापने का आधार वर्ष 2004-05 था, जबकि वर्तमान में आधार वर्ष 2011-12 है।
U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010
56
The new GDP series released by the Central Statistical Organisation in February 1999 is with reference to the base price of which one of the following years?
केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा फरवरी, 1999 में जारी की गई, नई GDP शृंखला निम्नलिखित में से किस एक वर्ष की आधार कीमत के संदर्भ में है?
✅ Correct Answer: (C)
  • During the question period, the base year for national income measurement was changed from 1980-81 to 1993-94 by the Central Statistical Office (now NSO) in February 1999.
  • Currently, the base year 2011-12 is being used by the National Statistical Office (NSO) to measure national income.
  • प्रश्नकाल में केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (अब NSO) द्वारा फरवरी, 1999 में राष्ट्रीय आय मापन का आधार वर्ष 1980-81 से बदलकर 1993-94 कर दिया गया था।
  • वर्तमान में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा राष्ट्रीय आय के मापन हेतु आधार वर्ष 2011-12 का प्रयोग किया जा रहा है।
I.A.S. (Pre) 2000 | U.P.P.C.S. (Mains) 2004
57
Consider the following statements and select the correct answer from the codes given below -
Assertion (A): Economic development requires a multidimensional approach.
Reason (R): The present Government of India is focusing primarily on micro-economic issues.
निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए और नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए -
कथन (A): आर्थिक विकास के लिए एक बहुआयामी उपागम की आवश्यकता होती है।
कारण (R) : वर्तमान भारत सरकार मुख्यतः सूक्ष्म आर्थिक विषयों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
✅ Correct Answer: (C)
  • The economic development of any country requires a multidimensional approach, so that the goal of inclusive development can be achieved.
  • Hence Assertion (A) is true.
  • The present Government of India is focusing on macro-economic issues as well as micro-economic issues.
  • Macro-economic issues include current account deficit, fiscal deficit, inflation, national income, unemployment rate, balance of payments, increase in investment, etc.
  • Under micro-economic subjects, production, consumption, distribution, pricing etc. of firms, industries, individuals etc. are studied.
  • Thus reason (R) is false.
  • किसी भी देश के आर्थिक विकास हेतु एक बहुआयामी उपागम की आवश्यकता होती है, जिससे कि समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
  • अतः कथन (A) सत्य है।
  • वर्तमान भारत सरकार सूक्ष्म (Micro) आर्थिक विषयों के साथ-साथ वृहद (Macro) आर्थिक विषयों पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।
  • वृहद आर्थिक विषयों में चालू खाते का घाटा, राजकोषीय घाटा, मुद्रास्फीति, राष्ट्रीय आय, बेरोजगारी दर, भुगतान संतुलन, निवेश में वृद्धि आदि आते हैं।
  • सूक्ष्म आर्थिक विषयों के अंतर्गत फर्म, उद्योग, व्यक्ति आदि के उत्पादन, उपभोग, वितरण, मूल्य निर्धारण आदि का अध्ययन किया जाता है।
  • इस प्रकार कारण (R) गलत है।
U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015
58
According to the data released by the Government of India in March 2011, the per capita income of Indians increased by 14.5% in 2009-10. What is the per capita income (to the nearest hundreds)?
भारत सरकार द्वारा मार्च, 2011 में प्रसारित आंकड़ों के अनुसार, भारतीयों की प्रतिव्यक्ति आय में वर्ष 2009-10 में 14.5% की वृद्धि हुई। प्रतिव्यक्ति आय क्या है (निकटतम सैकड़ों में) ?
✅ Correct Answer: (C)
  • According to the Economic Survey, 2012-13, the per capita income at current prices in the year 2009-10 (3rd R.E.) was Rs 46,249, which was changed in the Economic Survey 2024-25 to Rs 48,189 for the year 2009-10.
  • Since the figures given in the options do not match the data from the question period or the current data, still the per capita income of Rs 46,249 of the question period is very close to option (c).
  • Therefore option (c) can be considered as the nearest answer.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released by the National Statistical Office (NSO) on January 7, 2026, the per capita income at constant and current prices in the year 2025-26 (1st A.E.) is Rs 1,21,968 and Rs 2,19,575 respectively, whereas in the year 2024-25 (P.E.) it is recorded at Rs 1,14,710 and Rs 2,05,324 respectively at constant and current prices.
  • आर्थिक सर्वेक्षण, 2012-13 के अनुसार, वर्ष 2009-10 (3rd R.E.) में चालू मूल्यों पर प्रतिव्यक्ति आय 46249 रु. थी, जो आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में बदलकर वर्ष 2009-10 हेतु 48189 रुपये हो गया है।
  • चूंकि विकल्प में दिए गए आंकड़े प्रश्नकाल तथा वर्तमान के आंकड़ों से सुमेलित तो नहीं हैं, फिर भी प्रश्नकाल की प्रति व्यक्ति आय 46249 रुपये विकल्प (c) के काफी नजदीक है।
  • इसलिए विकल्प (c) को निकटतम उत्तर माना जा सकता है।
  • 7 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में स्थिर एवं चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 121968 रुपये तथा 219575 रुपये है, जबकि वर्ष 2024-25 (P.E.) में स्थिर एवं चालू कीमतों पर क्रमशः 114710 रुपये एवं 205324 रुपये दर्ज है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2011
59
The per capita net national income at factor cost at current prices in India in the year 2013-14 was-
वर्ष 2013-14 में भारत में प्रचलित कीमतों पर साधन लागत पर प्रतिव्यक्ति विशुद्ध राष्ट्रीय आय थी-
✅ Correct Answer: (E)
  • According to the Economic Survey, 2014-15, the per capita net national income in India in the year 2013-14 at current and constant prices was Rs 80,388 and Rs 69,959 (new series estimates) respectively.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released by the National Statistical Office (NSO) on January 7, 2026, the per capita income at constant and current prices in the year 2025-26 (1st A.E.) is estimated at Rs 1,21,968 and Rs 2,19,575 respectively, whereas in the year 2024-25 (P.E.) it is estimated at Rs 1,14,710 and Rs 2,05,324 respectively at constant and current prices.
  • आर्थिक सर्वेक्षण, 2014-15 के अनुसार, वर्ष 2013-14 में भारत में चालू एवं स्थिर कीमतों पर प्रतिव्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय क्रमशः 80,388 रुपये एवं 69,959 रुपये (नई श्रृंखला अनुमान) थी।
  • 7 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर एवं चालू कीमतों पर वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 121968 रुपये तथा 219575 रुपये अनुमानित है, जबकि वर्ष 2024-25 (P.E.) में स्थिर एवं चालू कीमतों पर क्रमशः 114710 रुपये तथा 205324 रुपये अनुमानित है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015
60
In which year during the period 1951-52 to 2015-16, the growth rate of India's per capita income at constant prices was highest?
1951-52 से 2015-16 की अवधि के किस वर्ष में स्थिर कीमतों पर भारत की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सर्वाधिक रही?
✅ Correct Answer: (C)
  • With reference to the base year 2004-05, option (c) was the correct answer during the question period, whereas according to the Economic Survey, 2025-26, the highest growth rate in the country's per capita income at constant prices during the period from 1951-52 to 2025-26 (1st A.E.) was recorded at 9.3 percent in the year 2021-22.
  • This has happened due to the change in the base year, because in the current Economic Survey all figures have been released with reference to the base year 2011-12.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the growth rate of per capita income in the year 2025-26 (1st A.E.) is recorded at 6.3 percent and 6.9 percent at constant and current prices respectively.
  • आधार वर्ष 2004-05 के संदर्भ में प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 1951-52 से वर्ष 2025-26 (1st A.E.) की अवधि में स्थिर कीमतों पर देश की प्रति व्यक्ति आय में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 2021-22 में 9.3 प्रतिशत दर्ज की गई है।
  • ऐसा आधार वर्ष में परिवर्तन के कारण हुआ है, क्योंकि वर्तमान आर्थिक सर्वेक्षण में सभी आंकड़े आधार वर्ष 2011-12 के संदर्भ में जारी किए गए हैं।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर स्थिर एवं चालू कीमतों पर क्रमशः 6.3 प्रतिशत एवं 6.9 प्रतिशत दर्ज है।
R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016 | 63rd B.P.S.C. (Pre) 2017
61
Which one of the following is the per capita income in India in the year 2010-11 (at 2004-05 prices)?
वर्ष 2010-11 में (2004-05 की कीमतों पर) निम्न में से कौन-सी एक भारत में प्रतिव्यक्ति आय है?
✅ Correct Answer: (D)
  • According to the quick estimates for the year 2010-11, the per capita income in India (at base year 2004-05 prices) was Rs 35,993, while according to the Economic Survey 2025-26, for the same period (year 2010-11), the per capita income is recorded at Rs 62,170 at base year 2011-12 prices.
  • In the year 2025-26 (1st A.E.), per capita income at constant and current prices is recorded at Rs 1,21,968 and Rs 2,19,575 respectively, whereas for the year 2024-25 (P.E.), it is recorded at Rs 1,14,710 and Rs 2,05,324 respectively.
  • वर्ष 2010-11 के त्वरित अनुमान के अनुसार, (आधार वर्ष 2004-05 की कीमतों पर) भारत में प्रतिव्यक्ति आय 35,993 रु. थी, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, इसी अवधि (वर्ष 2010-11) के संदर्भ में आधार वर्ष 2011-12 की कीमतों पर प्रतिव्यक्ति आय 62170 रुपये दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2025-26 (1st A.E.) में स्थिर एवं चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 121968 रुपये तथा 219575 रुपये दर्ज की गई है, जबकि वर्ष 2024-25 (P.E.) के लिए यह क्रमशः 114710 रुपये तथा 205324 रुपये दर्ज की गई है।
U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013
62
What was the approximate per capita annual income in India in the year 1991-92?
वर्ष 1991-92 में भारत में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय लगभग कितनी थी ?
✅ Correct Answer: (C)
  • In the year 1991-92, the per capita income in India was Rs 7,251, which is closest to option (c).
  • Hence option (c) is the correct answer.
  • See the explanation of the above question for the current status.
  • वर्ष 1991-92 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 7,251 रुपये थी, जो विकल्प (c) के निकटस्थ है।
  • अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
  • वर्तमान हेतु उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
M.P.P.C.S. 1994
63
In which year was the maximum growth rate of Gross National Product in the past 90s decade?
बीते हुए 90 के दशक में सकल राष्ट्रीय उत्पाद की अधिकतम वृद्धि दर किस वर्ष में थी ?
✅ Correct Answer: (D)
  • In the question period, option (d) was the correct answer.
  • According to the Economic Survey 2025-26, at constant (2011-12) prices, the years showing the highest growth rate in Gross National Product/Income in the past three decades (1990-2000, 2000-2010 and 2010-2020) are as follows -
  • Year - GNI growth rate in %
  • In the decade 1990-2000: 1999-2000 - 8.8
  • In the decade 2000-2010: 2006-07 - 8.0, 2007-08 - 8.0
  • In the decade 2010-2020: 2016-17 - 8.3
  • Data released with reference to the years 2021-22 to 2025-26: 2021-22 - 9.9, 2022-23 - 7.5, 2023-24 (1st R.E.) - 9.2, 2024-25 (P.E.) - 6.4, 2025-26 (1st A.E.) - 7.3
  • In the period from 1951-52 to 1960-61, the highest growth rate in Gross National Income (GNI) was recorded at 7.3 percent in the year 1958-59.
  • In the period from 1961-62 to 1970-71, the highest growth rate was recorded at 7.7 percent in the year 1967-68.
  • In the period from 1971-72 to 1980-81, the highest growth rate was 9.2 percent in 1975-76, and in the period from 1981-82 to 1990-91, the highest growth rate was recorded at 9.4 percent in 1988-89.
  • Over the past 75 years (from 1951-52 to 2025-26 1st A.E.), the highest growth rate was recorded in the year 2021-22 (9.9 percent).
  • प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार स्थिर (2011-12) कीमतों पर बीते तीन दशकों (वर्ष 1990-2000, 2000-2010 एवं 2010-2020) में सकल राष्ट्रीय उत्पाद/आय में सर्वाधिक वृद्धि दर प्रदर्शित करने वाले वर्ष निम्न हैं -
  • वर्ष - GNI वृद्धि दर % में
  • वर्ष 1990-2000 के दशक में: 1999-2000 - 8.8
  • वर्ष 2000-2010 के दशक में: 2006-07 - 8.0, 2007-08 - 8.0
  • वर्ष 2010-2020 के दशक में: 2016-17 - 8.3
  • वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 के संदर्भ में जारी आंकड़े: 2021-22 - 9.9, 2022-23 - 7.5, 2023-24 (1st R.E.) - 9.2, 2024-25 (P.E.) - 6.4, 2025-26 (1st A.E.) - 7.3
  • वर्ष 1951-52 से वर्ष 1960-61 की अवधि में सकल राष्ट्रीय आय (GNI) में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 1958-59 में 7.3 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • वर्ष 1961-62 से वर्ष 1970-71 की अवधि में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 1967-68 में 7.7 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • वर्ष 1971-72 से वर्ष 1980-81 की अवधि में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 1975-76 में 9.2 प्रतिशत तथा वर्ष 1981-82 से वर्ष 1990-91 की अवधि में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 1988-89 में 9.4 प्रतिशत दर्ज की गई है।
  • विगत 75 वर्षों (वर्ष 1951-52 से वर्ष 2025-26 (1st A.E.) तक) की अवधि में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 2021-22 (9.9 प्रतिशत) दर्ज की गई है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2002 | U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002, 2003
64
In which of the following years were the annual growth rates of India's Gross National Income and Net National Income negative at both current and constant prices?
निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारत की सकल राष्ट्रीय आय एवं शुद्ध राष्ट्रीय आय में वार्षिक वृद्धि की दर प्रचलित एवं स्थिर दोनों ही कीमतों पर ऋणात्मक रही हैं?
✅ Correct Answer: (C)
  • According to the Economic Survey, 2025-26, the annual growth rates of Gross National Income (GNI), Net National Income (NNI) and Per Capita Net National Income (P.C. NNI) for the option years and the updated periods are as follows-
  • YearGNI - Constant pricesGNI - Current pricesNNI - Constant pricesNNI - Current pricesP.C. NNI - Constant pricesP.C. NNI - Current prices
    2018-1910.66.510.46.29.35.2
    2019-206.54.06.23.65.12.5
    2020-21-1.6-6.2-2.8-7.9-3.9-8.9
    2021-2219.19.919.710.418.69.3
    2022-2313.77.513.37.612.16.5
    2023-24 (1st R.E.)12.09.212.79.611.78.6
    2024-25 (P.E.)9.76.49.76.48.75.4
    2025-26 (1st A.E.)7.97.37.97.36.96.3
  • The data show that, among the option years, the annual growth rates of GNI, NNI and Per Capita NNI were negative in 2020-21.
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, विकल्पगत वर्षों के साथ-साथ अद्यतन अवधि में सकल राष्ट्रीय आय (GNI), शुद्ध राष्ट्रीय आय (NNI) तथा प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय (P.C. NNI) की वार्षिक वृद्धि दर निम्न है-
  • वर्षGNI - स्थिर कीमतों परGNI - चालू कीमतों परNNI - स्थिर कीमतों परNNI - चालू कीमतों परP.C. NNI - स्थिर कीमतों परP.C. NNI - चालू कीमतों पर
    2018-1910.66.510.46.29.35.2
    2019-206.54.06.23.65.12.5
    2020-21-1.6-6.2-2.8-7.9-3.9-8.9
    2021-2219.19.919.710.418.69.3
    2022-2313.77.513.37.612.16.5
    2023-24 (1st R.E.)12.09.212.79.611.78.6
    2024-25 (P.E.)9.76.49.76.48.75.4
    2025-26 (1st A.E.)7.97.37.97.36.96.3
  • उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि विकल्पगत वर्षों में वर्ष 2020-21 में सकल राष्ट्रीय आय तथा शुद्ध राष्ट्रीय आय के साथ-साथ प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय की वार्षिक वृद्धि दर ऋणात्मक दर्ज की गई।
Rajasthan P.C.S. (Pre) 2024
65
In which year has the Indian economy achieved the highest growth rate?
भारतीय अर्थव्यवस्था ने किस वर्ष में सर्वाधिक संवृद्धि दर प्राप्त की है?
✅ Correct Answer: (D)
  • Among the options given for the question period, option (d) was the correct answer.
  • According to the Economic Survey 2025-26, the highest growth rate in Gross National Income (GNI) was recorded at 9.9 percent in 2021-22.
  • After that, 9.4 percent was recorded in 1988-89 (base year 2011-12).
  • According to the Economic Review, 2025-26, GNI growth rates for 2025-26 (1st A.E.) and 2024-25 (P.E.) at constant (2011-12) prices are estimated at 7.3 percent and 7.9 percent respectively.
  • In the national income estimates released on January 7, 2026, the GDP growth rate for 2025-26 (1st A.E.) is estimated at 7.4 percent and 8 percent at constant (2011-12) and current prices respectively.
  • For the year 2024-25 (P.E.), the figure is recorded at 6.5 percent and 9.8 percent respectively.
  • प्रश्नकाल हेतु दिए गए विकल्पों में से विकल्प (d) सही उत्तर था।
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, सकल राष्ट्रीय आय (GNI) में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 2021-22 में 9.9 प्रतिशत दर्ज है।
  • उसके बाद वर्ष 1988-89 (आधार वर्ष 2011-12) में 9.4 प्रतिशत दर्ज है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2025-26 (1st A.E.) तथा वर्ष 2024-25 (P.E.) के लिए जीएनआई (GNI) वृद्धि दर क्रमश: 7.3 प्रतिशत एवं 7.9 प्रतिशत अनुमानित है।
  • 7 जनवरी, 2026 को जारी राष्ट्रीय आय के अनुमान में वर्ष 2025-26 (1st A.E.) के लिए जीडीपी वृद्धि दर स्थिर (2011-12) एवं चालू कीमतों पर क्रमश: 7.4 प्रतिशत एवं 8 प्रतिशत अनुमानित है।
  • वर्ष 2024-25 (P.E.) के लिए आंकड़ा क्रमशः 6.5 प्रतिशत एवं 9.8 प्रतिशत दर्ज है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2008* | U.P.R.O/A.R.O. (Mains) 2013
66
With reference to the Indian economy, consider the following statements:
1. The growth rate of Gross Domestic Product has continuously increased in the last five years.
2. The growth rate of per capita income has continuously increased in the last five years.
Which of the statements given above is/are correct?
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. विगत पांच वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सतत रूप से बढ़ी है।
2. विगत पांच वर्षों में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सतत रूप से बढ़ी है।
उपर्युक्त में से कौन-सा / कौन-से कथन सही है / हैं?
✅ Correct Answer: (D)
  • Under the question period, the growth rates of Gross Domestic Product (GDP) and per capita income (PCI) at base year 2004-05 prices in the preceding five years were as follows:
  • Year 2006-07 2007-08 2008-09 2009-10 2010-11
    GDP9.69.36.78.68.4
    PCI7.98.14.76.86.4
  • It is clear from this table that the growth rates of both GDP and per capita income did not continuously increase in the last five years.
  • According to the Economic Survey, 2025-26, the growth rates of GNI, GVA, and PCI with reference to the base year 2011-12 are as follows-
  • Year 2021-22 2022-23 2023-24 (I R.E.) 2024-25 (P.E.) 2025-26 (I A.E.)
    GNI9.9%7.5%9.2%6.4%7.3%
    GVA9.4%7.2%8.6%6.4%7.3%
    PCI9.3%6.5%8.6%5.4%6.3%
  • Even on the basis of updated data, option (d) alone is true.
  • प्रश्नकाल के तहत विगत पांच वर्षों में आधार वर्ष 2004-05 के मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) एवं प्रति व्यक्ति आय (PCI) की वृद्धि दर इस प्रकार थी :
  • वर्ष 2006-07 2007-08 2008-09 2009-10 2010-11
    GDP9.69.36.78.68.4
    PCI7.98.14.76.86.4
  • इस तालिका से स्पष्ट है कि विगत पांच वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद और प्रति व्यक्ति आय दोनों की ही वृद्धि दर सतत रूप से नहीं बढ़ी थी।
  • आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के अनुसार, आधार वर्ष 2011-12 के संदर्भ में GNI, GVA तथा PCI की वृद्धि दरें निम्न हैं-
  • वर्ष 2021-22 2022-23 2023-24 (I R.E.) 2024-25 (P.E.) 2025-26 (I A.E.)
    GNI9.9%7.5%9.2%6.4%7.3%
    GVA9.4%7.2%8.6%6.4%7.3%
    PCI9.3%6.5%8.6%5.4%6.3%
  • अद्यतन आंकड़ों के आधार पर भी विकल्प (d) ही सत्य है।
I.A.S.(Pre) 2011
67
With reference to the Indian economy, consider the following statements-
1. The growth rate of real Gross Domestic Product has steadily increased in the last decade.
2. The Gross Domestic Product at market prices (in rupees) has steadily increased in the last decade.
Which of the statements given above is/are correct?
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करिए-
1. पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर लगातार बढ़ती रही है।
2. पिछले दशक में बाजार कीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ता रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
✅ Correct Answer: (B)
  • By studying the macroeconomic analyses of the last decade (2000-2010), it is clear that during this period the prices of services and goods increased.
  • Therefore, inevitably the gross domestic product has also been increasing, whereas the growth rate of real gross domestic product has had a fluctuating trend.
  • If we look at the data of the current Economic Survey, 2025-26, the growth rate at current and constant prices in the current decade (from 2015-16 to 2025-26 1st A.E.) has seen a falling trend (negative in 2020-21) as well as an increasing trend.
  • Although there has been an increasing trend at market prices (in rupees), a decrease was also recorded in the year 2020-21 compared to the year 2019-20.
  • पिछले दशक (2000-2010) के समष्टिगत आर्थिक विश्लेषणों का अध्ययन करने से स्पष्ट है कि इस दौरान सेवाओं और वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है।
  • अतः अवश्यम्भावी रूप से सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ता रहा है, जबकि वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में उतार-चढ़ाव की प्रवृत्ति रही है।
  • अगर वर्तमान आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो, वर्तमान दशक (2015-16 से 2025-26 (1st A.E.) तक) में चालू एवं स्थिर कीमतों पर वृद्धि दर गिरने (वर्ष 2020-21 में नकारात्मक) एवं बढ़ने की रही है।
  • हालांकि बाजार कीमतों (रुपये में) पर बढ़ने की प्रवृत्ति तो रही है, लेकिन वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2020-21 में कमी भी दर्ज की गई है।
I.A. S. (Pre) 2015
68
According to the Economic Survey 2020-21, the real growth rate for FY 2022 was assumed on the basis of estimates by the IMF (International Monetary Fund)-
आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार वित्त वर्ष 2022 के लिए वास्तविक विकास दर को आई.एम.एफ. (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के अनुमानों के आधार पर माना गया है-
✅ Correct Answer: (D)
  • According to the Economic Survey 2020-21, the real growth rate for FY 2022 was assumed to be 11.5 percent based on the estimates of the IMF (International Monetary Fund).
  • According to the data released by the IMF in January 2026, India's economic growth for FY 2024 and FY 2025 is estimated at 6.5 percent and 7.3 percent respectively, whereas it is forecast at 6.4 percent for FY 2026 and 2027.
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 के लिए वास्तविक विकास दर को आई.एम.एफ. (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के अनुमानों के आधार पर 11.5 प्रतिशत माना गया था।
  • जनवरी, 2026 में IMF द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 एवं वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि को क्रमश: 6.5 प्रतिशत एवं 7.3 प्रतिशत अनुमानित किया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2026 एवं 2027 के लिए यह 6.4 प्रतिशत पूर्वानुमानित है।
M.P.P.C.S. (Pre), 2021
69
The annual growth rate of the Indian economy at 1999-2000 prices during the year 2005-06 was estimated at-
1999-2000 की कीमतों पर भारतीय अर्थव्यवस्था की वार्षिक संवृद्धि दर वर्ष 2005-06 के मध्य आंकी गई है-
✅ Correct Answer: (A)
  • During the question period, option (a) was the correct answer.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released by the National Statistical Office (NSO) on January 7, 2026, the GDP growth rate at constant (2011-12) prices is recorded at 7.4 percent for the year 2025-26 (1st A.E.) and 6.5 percent for the year 2024-25 (P.E.).
  • प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
  • 7 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2025-26 (1st A.E.) के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत तथा वर्ष 2024-25 (P.E.) के लिए 6.5 प्रतिशत दर्ज है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2014 | U.P.P.C.S. (Pre) 2001, 2003, 2006 | U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 | U.P.P.S.C. (R.I.) 2014
70
The growth rate of Gross Domestic Product for 1998-99 is-
1998-99 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर है-
✅ Correct Answer: (D)
  • With reference to the question period, option (d) is the correct answer.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released by the National Statistical Office (NSO) on January 7, 2026, the GDP growth rate at constant (2011-12) prices is recorded at 7.4 percent for the year 2025-26 (1st A.E.) and 6.5 percent for the year 2024-25 (P.E.).
  • प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (d) सही उत्तर है।
  • 7 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर, वर्ष 2025-26 (1st A.E.) के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत तथा वर्ष 2024-25 (P.E.) के लिए 6.5 प्रतिशत दर्ज है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1999, 1997, 2000, 2005 | U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002, 2003 | U.P.P.C.S. (Mains) 2003, 2005
71
The Gross Domestic Product in India increased to 4.7 percent in the year 2013-14 compared to 4.5 percent in the year 2012-13, due to-
भारत में सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2012-13 के 4.5 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2013-14 में 4.7 प्रतिशत तक बढ़ी जिसका कारण था-
✅ Correct Answer: (C)
  • According to the Economic Survey, 2013-14, the growth rate of Gross Domestic Product in India was 4.7 percent in the year 2013-14 as compared to 4.5 percent in the year 2012-13.
  • The main reason for this increase can be considered as the high growth rate of agriculture and allied sector.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released by the National Statistical Office on January 7, 2026, at constant (2011-12) prices, the growth rate of agriculture and allied sector is estimated at 3.1 percent in 2025-26 (1st R.E.), while it is estimated at 4.6 percent for the year 2024-25 (P.E.).
  • According to the Economic Review, 2025-26, the average annual growth rate of the agriculture and allied sector at constant prices during the last five years was about 4.4 percent.
  • The agriculture sector registered a growth of 3.5 percent in the second quarter of FY 2025-26.
  • The decadal growth rate of 4.45 percent (FY 2016-25), which is the highest compared to previous decades, has been achieved mainly due to the robust performance of 7.1 percent in the animal husbandry sector and 8.8 percent in the fisheries and aquaculture sector, whereas the crop sector registered a growth of 3.5 percent.
  • आर्थिक सर्वेक्षण, 2013-14 के अनुसार, भारत में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर वर्ष 2012-13 के 4.5 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2013-14 में 4.7 प्रतिशत रही।
  • इस वृद्धि का प्रमुख कारण कृषि एवं संबंधित क्षेत्र की उच्च वृद्धि दर को माना जा सकता है।
  • 7 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की वृद्धि दर वर्ष 2025-26 (1st R.E.) में 3.1 प्रतिशत अनुमानित है, जबकि वर्ष 2024-25 (P.E.) के लिए यह 4.6 प्रतिशत अनुमानित है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, विगत पांच वर्षों के दौरान स्थिर कीमतों पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की औसत वार्षिक वृद्धि दर लगभग 4.4 प्रतिशत रही।
  • वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र ने 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
  • दशकीय वृद्धि दर 4.45 प्रतिशत (वित्त वर्ष 2016-25), जो पिछले दशकों की तुलना में सर्वाधिक है, मुख्यतः पशुपालन क्षेत्र के 7.1 प्रतिशत तथा मत्स्य और जलीय कृषि क्षेत्र के 8.8 प्रतिशत के सशक्त निष्पादन से प्राप्त हुई है, जबकि फसल क्षेत्र ने 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014*
72
Which of the following sub-sectors had a negative growth rate in the year 2009-10 as compared to the year 2008-09?
निम्नलिखित में से किस उप-क्षेत्र (सब सेक्टर) की वर्ष 2008-09 की तुलना में वर्ष 2009-10 में ऋणात्मक संवृद्धि दर रही है?
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • Although according to the Economic Survey published in the year 2009-10, option (a) in question can be considered correct, but at that time the figures for the year 2009-10 were based on advance estimates, while the figures for the year 2008-09 were based on revised estimates.
  • In the Economic Survey of the year 2013-14, the data had been published in a revised form in real terms, according to which none of the given options had a negative growth in the year 2009-10 as compared to the year 2008-09.
  • According to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released by the National Statistical Office (NSO) on January 7, 2026, the growth rate of the option sectors is as follows-
  • Industry 2025-26 (1st A.E.) at constant prices 2025-26 (1st A.E.) at current prices
    Agriculture, forestry and fishing3.10.8
    Construction7.06.6
    Mining and quarrying-0.7-6.0
    Electricity, gas, water supply and other2.11.3
  • यद्यपि वर्ष 2009-10 में प्रकाशित आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, प्रश्नगत विकल्प (a) को सही माना जा सकता है, लेकिन तब वर्ष 2009-10 के आंकड़े अग्रिम अनुमान पर, जबकि वर्ष 2008-09 के आंकड़े संशोधित अनुमान पर आधारित थे।
  • वर्ष 2013-14 की आर्थिक सर्वेक्षण में आंकड़े वास्तविक रूप में संशोधित होकर प्रकाशित हो चुके थे, जिनके अनुसार वर्ष 2008-09 की तुलना में वर्ष 2009-10 में दिए गए विकल्पों में से किसी में भी ऋणात्मक वृद्धि नहीं रही है।
  • 7 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार विकल्पगत क्षेत्रों की वृद्धि दर निम्न है-
  • उद्योग2025-26 (1st A.E.) स्थिर कीमतों पर2025-26 (1st A.E.) चालू कीमतों पर
    कृषि, वानिकी एवं मत्स्ययन3.10.8
    निर्माण7.06.6
    खनन एवं उत्खनन-0.7-6.0
    विद्युत, गैस एवं जलापूर्ति एवं अन्य2.11.3
U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013*
73
According to the recent assessment of the Reserve Bank of India, the growth rate in 2002-2003 will be-
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हाल के आकलन के अनुसार, 2002-2003 में विकास दर होगी-
✅ Correct Answer: (A)
  • During the question period, option (a) was the correct answer.
  • According to the Monetary Policy Statement, 2025-26 issued by the Reserve Bank of India (RBI) on December 5, 2025, the real GDP growth rate for the year 2025-26 is estimated at 7.3 percent.
  • While according to the First Advance Estimates of National Income, 2025-26 released by the National Statistical Office on January 7, 2026, it is also estimated at 7.4 percent for the year 2025-26 (1st A.E.) at constant (2011-12) prices.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 5 दिसंबर, 2025 को जारी मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत अनुमानित है।
  • जबकि 7 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमान, 2025-26 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2025-26 (1st A.E.) के लिए भी यह 7.4 प्रतिशत अनुमानित है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2002 | U.P.P.C.S. (Mains) 2002
74
According to the Asian Development Report-2004, India's growth rate in the year 2005 will be-
एशियाई विकास रिपोर्ट-2004 के अनुसार, वर्ष 2005 में भारत की संवृद्धि दर होगी-
✅ Correct Answer: (B)
  • During the question period, option (b) was the correct answer.
  • According to the Asian Development Outlook December 2025 report released in December 2025, India's GDP growth rate is recorded at 6.5 percent for the year 2024.
  • For the year 2025 in September and December, it is recorded at 6.5 percent and 7.2 percent respectively, while for the year 2026 September and December, it is recorded at 6.5 percent.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
  • दिसंबर, 2025 में जारी एशियन डेवलपमेंट आउटलुक दिसंबर, 2025 रिपोर्ट के अनुसार भारत की GDP वृद्धि दर वर्ष 2024 के लिए 6.5 प्रतिशत दर्ज है।
  • वर्ष 2025 में सितंबर एवं दिसंबर हेतु यह क्रमशः 6.5 प्रतिशत एवं 7.2 प्रतिशत दर्ज है, जबकि वर्ष 2026 सितंबर एवं दिसंबर हेतु यह 6.5 प्रतिशत दर्ज है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2004*
75
Assertion (A): The Indian economy is in a state of depression in the 1997-98 financial year.
Reason (R): There has been a decline in public investment in the recent past.
Select the correct answer from the codes given below:
कथन (A): भारतीय अर्थव्यवस्था में 1997-98 वित्तीय वर्ष में अवसाद की स्थिति है।
कारण (R) : निकट भूतकाल में सार्वजनिक निवेश में कमी आई है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
✅ Correct Answer: (B)
  • The growth rate of the Indian economy in 1997-98 was 4.3 percent, which was quite low compared to the growth rate achieved in 1996-97 (8.0%).
  • Again in 1997-98, public sector investment was 6.6 percent of GDP at current market prices, which was less than 7.5 percent in 1996-97 and 7.7 percent in 1995-96.
  • Thus, both assertion and reason are true but the reason is not providing a clear explanation of the assertion.
  • वर्ष 1997-98 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 4.3 प्रतिशत थी, जो वर्ष 1996-97 में प्राप्त की गई वृद्धि दर (8.0%) की अपेक्षा काफी कम थी।
  • पुनः वर्ष 1997-98 में सार्वजनिक क्षेत्र का निवेश वर्तमान बाजार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद का 6.6 प्रतिशत था, जो वर्ष 1996-97 के 7.5 प्रतिशत तथा वर्ष 1995-96 के 7.7 प्रतिशत की अपेक्षा कम था।
  • इस प्रकार कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण, कथन की स्पष्ट व्याख्या नहीं कर रहा है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1998
76
Assertion (A): In the last 15 years, the Indian economy has reached a high average gross national product growth rate.
Reason (R): During this period, there has been a continuous increase in the saving ratio.
Codes:
कथन (A) : पिछले 15 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था ऊंची औसत सकल राष्ट्रीय उत्पाद वृद्धि दर पर पहुंच गई है।
कारण (R) : इस अवधि में बचत अनुपात में निरंतर वृद्धि हुई है।
कूट :
✅ Correct Answer: (A)
  • The growth rate of Gross National Product was 5.5 percent per annum in the Sixth Five Year Plan (1980-85), 5.8 percent per annum in the Seventh Five Year Plan (1985-90) and 6.8 percent per annum in the Eighth Five Year Plan (1992-97), which was higher than the growth rate of national product achieved in the earlier period.
  • Similarly, the saving rate increased from 18.9 percent of GDP in the year 1980-81 to 25.1 percent of GDP in the year 1995-96.
  • Therefore, both assertion and reason are correct and (R) correctly explains (A).
  • In the period 2000-2015, the condition of the Indian economy remained more or less the same.
  • If we talk about the present, before COVID-19, the Indian economy was one of the fastest growing economies globally, while during COVID-19, a decline was recorded in the growth rate of the Indian economy along with other economies.
  • According to the estimated figures by current global institutions (IMF, World Bank, etc.), once again the Indian economy is one of the economies achieving a rapid growth rate globally.
  • सकल राष्ट्रीय उत्पाद की वृद्धि दर छठी पंचवर्षीय योजना (1980-85) में 5.5 प्रतिशत वार्षिक, सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-90) में 5.8 प्रतिशत वार्षिक तथा आठवीं पंचवर्षीय योजना (1992-97) में 6.8 प्रतिशत वार्षिक रही, जो पूर्व की अवधि में प्राप्त राष्ट्रीय उत्पाद की वृद्धि दर की अपेक्षा ऊंची थी।
  • इसी प्रकार वर्ष 1980-81 में बचत दर GDP के 18.9 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 1995-96 में GDP का 25.1 प्रतिशत हो गया था।
  • अतः कथन एवं कारण दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  • वर्ष 2000-2015 की अवधि में भी भारतीय अर्थव्यवस्था की कमोबेश यही स्थिति रही।
  • यदि वर्तमान की बात की जाए तो कोविड-19 से पूर्व भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर सबसे तीव्र वृद्धि दर हासिल करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक रही है, जबकि कोविड-19 के समय अन्य अर्थव्यवस्थाओं के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में भी गिरावट दर्ज की गई।
  • वर्तमान वैश्विक संस्थाओं (IMF, World Bank आदि) द्वारा अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, एक बार पुनः भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर तीव्र वृद्धि दर हासिल करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1997
77
Which state has the largest economy in India?
भारत में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था किस राज्य की है?
✅ Correct Answer: (A)
  • With reference to the year 2023-24, at constant (2011-12) and current prices, Maharashtra was the state with the largest economy in the country.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the Net State Domestic Product of the optional states at current prices (with reference to up to August 1, 2025) is as follows-
  • StateNSDP at Current Prices (in ₹ Crore) Year 2022-23Year 2023-24
    Maharashtra31783183537968
    Gujarat21671601920900
    Tamil Nadu21131282412414
    Uttar Pradesh19864422308320
  • वर्ष 2023-24 के संदर्भ में स्थिर (2011-12) एवं वर्तमान कीमतों पर महाराष्ट्र, देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य था।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्तमान कीमतों पर विकल्पगत राज्यों का शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (1 अगस्त, 2025 तक के संदर्भ में) इस प्रकार है-
  • राज्यNSDP चालू कीमतों पर (करोड़ रुपये में) वर्ष 2022-23वर्ष 2023-24
    महाराष्ट्र31783183537968
    गुजरात21671601920900
    तमिलनाडु21131282412414
    उत्तर प्रदेश19864422308320
U.P. R.O/A.R.O (Re. Exam) (Pre) 2023
78
Arrange the following states in Descending Order of per capita income in the year 1998-99 and select the correct answer from the code given below:
A. Maharashtra
B. Gujarat
C. Uttar Pradesh
D. Punjab
निम्नलिखित राज्यों को वर्ष 1998-99 की प्रति व्यक्ति आय के अवरोही क्रम (Descending Order) में लगाइए तथा नीचे दिए गए कूट में सही उत्तर चुनिए :
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. पंजाब
✅ Correct Answer: (B)
  • In the question period, option (b) was the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the per capita net state domestic product at current prices of the questioned states (with reference to up to August 1, 2025) is as follows-
  • StatePer capita net state domestic product (in Rupees) at current prices Year 2023-24
    Maharashtra278681
    Gujarat300957
    Uttar Pradesh97364
    Punjab205374
  • From the above table, it is clear that with reference to the year 2023-24, the sequence of the optional states will be B, A, D, C.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, प्रश्नगत राज्यों की चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद (1 अगस्त, 2025 तक के संदर्भ में) इस प्रकार है-
  • राज्यप्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद (रुपये में) चालू मूल्यों पर वर्ष 2023-24
    महाराष्ट्र278681
    गुजरात300957
    उत्तर प्रदेश97364
    पंजाब205374
  • उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि वर्ष 2023-24 के संदर्भ में विकल्पगत राज्यों का क्रम B, A, D, C होगा।
U.P.P.C.S. (Pre) 2001*
79
Consider the following states:
1. Gujarat
2. Karnataka
3. Maharashtra
4. Tamil Nadu
The descending order of these states in terms of their Per Capita Net State Domestic Product is-
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए:
1. गुजरात
2. कर्नाटक
3. महाराष्ट्र
4. तमिलनाडु
इन राज्यों का उनके प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद (Per Capita Net State Domestic Product) के संदर्भ में अवरोही क्रम (Descending Order) है-
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • During the question period, option (d) was the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the per capita net state domestic product at current prices of the optional states (with reference to up to August 1, 2025) is as follows-
  • StatePer capita net state domestic product (in Rupees) at current prices Year 2023-24
    Maharashtra278681
    Gujarat300957
    Tamil Nadu313329
    Karnataka339813
  • प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, विकल्पगत राज्यों का चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद (1 अगस्त, 2025 तक के संदर्भ में) इस प्रकार है-
  • राज्यप्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद (रुपये में) चालू मूल्यों पर वर्ष 2023-24
    महाराष्ट्र278681
    गुजरात300957
    तमिलनाडु313329
    कर्नाटक339813
I.A.S. (Pre) 2001*
80
In which Indian state is the latest per capita income at current prices the lowest?
वर्तमान कीमतों पर प्रति व्यक्ति नवीनतम आय किस भारतीय राज्य में सबसे कम है?
✅ Correct Answer: (A)
  • According to the question period and also the Economic Review, 2025-26, option (a) is the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the per capita net state domestic product at current prices of the optional states for the year 2023-24 (with reference to up to August 1, 2025) is as follows-
  • State - Per Capita Income (in Rupees)
    Bihar - 62201
    Uttar Pradesh - 97364
    Odisha - 150414
    Nagaland - 154828
  • Note - According to the Economic Review, 2025-26, for the year 2023-24 at current prices, among all Indian states, the lowest per capita net state domestic product is of Bihar (Rs 54,637) and the highest per capita net state domestic product is of Sikkim (Rs 5,87,743) and Goa (Rs 5,85,953) respectively.
  • प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी विकल्प (a) सही उत्तर है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2023-24 के संदर्भ में वर्तमान कीमतों पर विकल्पगत राज्यों का प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (1 अगस्त, 2025 तक के संदर्भ में) इस प्रकार है-
  • राज्य - प्रति व्यक्ति आय (रुपये)
    बिहार - 62201
    उत्तर प्रदेश - 97364
    ओडिशा - 150414
    नगालैंड - 154828
  • नोट- आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार वर्ष 2023-24 के संदर्भ में वर्तमान कीमतों पर, सभी भारतीय राज्यों में सबसे कम प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद बिहार (54637 रुपये) का तथा सर्वाधिक प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद क्रमशः सिक्किम (587743 रुपये) तथा गोवा (585953 रुपये) का है।
63rd B.P.S.C. (Pre) 2017
81
Which state's per capita annual income is estimated to be the minimum?
किस राज्य की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय न्यूनतम आंकी गई है?
✅ Correct Answer: (A)
  • Based on the question period and the Economic Review, 2025-26, option (a) [lowest is Bihar] is the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the per capita net state domestic product of the optional states at current prices in the year 2023-24 is as follows - Bihar (Rs 62,201), Uttar Pradesh (Rs 97,364), Madhya Pradesh (Rs 1,39,713) and Odisha (Rs 1,50,414).
  • With reference to the year 2024-25, the order of the optional states is as follows - Bihar (Rs 69,321), Uttar Pradesh (Rs 1,08,572), Madhya Pradesh (Rs 1,52,615) and Odisha (Rs 1,68,966).
  • प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के आधार पर भी विकल्प (a) [न्यूनतम बिहार] सही उत्तर है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, चालू कीमतों पर वर्ष 2023-24 में विकल्पगत राज्यों की प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद इस प्रकार है - बिहार (62201 रुपये), उत्तर प्रदेश (97364 रुपये), मध्य प्रदेश (139713 रुपये) तथा ओडिशा (150414 रुपये) है।
  • वर्ष 2024-25 के संदर्भ में विकल्पगत राज्यों का क्रम इस प्रकार है- बिहार (69321 रुपये), उत्तर प्रदेश (108572 रुपये), मध्य प्रदेश (152615 रुपये) तथा ओडिशा (168966 रुपये)।
U.P.P.C.S (Pre) 1993, 2008 | U.P. Lower Sub. (Pre) 2004
82
In which of the following states is the average per capita income the highest?
निम्न में से किस राज्य में औसत प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है?
✅ Correct Answer: (A)
  • In the question period, option (b) was the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, in the year 2023-24, Sikkim's average per capita net state domestic product was the highest in the country (Rs 5,87,743).
  • It was followed by Goa (Rs 5,85,953).
  • Among the optional states, Goa has the highest per capita income.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2023-24 में देश में सिक्किम की औसत प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद सर्वाधिक (587743 रुपये) रही।
  • उसके बाद गोवा (585953 रुपये) का स्थान रहा।
  • विकल्पगत राज्यों में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय गोवा की है।
U.P P.C.S. (Pre) 1994*
83
According to the data broadcast by the Government of India in March 2011, in which state/union territory was the per capita income highest during 2009-2010?
मार्च, 2011 में भारत सरकार द्वारा प्रसारित आंकड़ों के अनुसार, किस राज्य/संघीय क्षेत्र में प्रति व्यक्ति आय 2009-2010 के दौरान अधिकतम थी?
✅ Correct Answer: (C)
  • For the question period, option (c) is the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, in the year 2023-24, the state with the highest per capita net state domestic product in the country was Sikkim (Rs 5,87,743), while the state with the lowest per capita net state domestic product was Bihar (Rs 62,201).
  • प्रश्नकाल हेतु विकल्प (c) सही उत्तर है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2023-24 में देश में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद वाला राज्य सिक्किम (587743 रुपये) रहा, जबकि न्यूनतम प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद वाला राज्य बिहार (62201 रुपये) रहा।
U.P.P.C.S. (Mains) 2011*
84
In which of the following states is the average per capita income the highest?
निम्नांकित में से किस राज्य में औसत प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है?
✅ Correct Answer: (A)
  • In the question period, option (d) was the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the per capita net state domestic product of the optional states in the year 2023-24 is as follows- Karnataka (Rs 3,39,813), West Bengal (Rs 1,49,515), Haryana (Rs 3,19,363) and Gujarat (Rs 3,00,957).
  • Thus, with reference to the year 2023-24, Karnataka has the highest per capita net state domestic product among the optional states.
  • प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2023-24 में विकल्पगत राज्यों की प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद इस प्रकार है- कर्नाटक (339813 रु.), पश्चिम बंगाल (149515 रु.), हरियाणा (319363 रु.) तथा गुजरात (300957 रु.)।
  • अतः वर्ष 2023-24 के संदर्भ में विकल्पगत राज्यों में कर्नाटक की प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद सर्वाधिक है।
R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992*
85
Which of the following states had the highest growth in gross state domestic product in 2010-2011?
निम्नलिखित राज्यों में से किसकी 2010-2011 में सकल राज्यीय घरेलू उत्पाद में वृद्धि सर्वाधिक रही है?
✅ Correct Answer: (A)
  • For the question period, option (a) is the correct answer.
  • According to the latest data released by the Ministry of Statistics and Programme Implementation, Government of India, the growth rate of gross state domestic product of the optional states in the financial year 2023-24 at constant (2011-12) prices is as follows - Bihar (9.51%), Chhattisgarh (7.23%), Maharashtra (7.95%) and Tamil Nadu (8.21%).
  • Thus, even in the context of the latest data, Bihar recorded the highest growth rate among the optional states.
  • प्रश्नकाल हेतु विकल्प (a) सही उत्तर है।
  • सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वित्त वर्ष 2023-24 में विकल्पगत राज्यों के सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर निम्न है- बिहार (9.51%), छत्तीसगढ़ (7.23%), महाराष्ट्र (7.95%) तथा तमिलनाडु (8.21%)।
  • अतः अद्यतन आंकड़ों के संदर्भ में भी विकल्पगत राज्यों में सर्वाधिक वृद्धि दर बिहार की ही दर्ज है।
U.P. Lower Sub.(Pre) 2009*
86
Assertion (A): Economic development in India has been almost stagnant for the last 10 years.
Reason (R): The production of food grains has also not increased for the last several years.
Select the correct answer with the help of the code given below:
कथन : (A) भारत में पिछले 10 वर्षों में आर्थिक विकास लगभग स्थिर रहा है।
कारण (R) : खाद्यान्न का उत्पादन भी पिछले कई वर्षों से बढ़ा नहीं है।
नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए :
⚠️ Disputed Question (Ans. *)
  • The Indian economy showed an impressive growth in the first half of the 90s (until 1996-97), although some decline was also seen in the growth rate of the economy in the final years of this decade.
  • Similarly, foodgrain production, which was 176.4 million tonnes in the year 1990-91, increased to 212.9 million tonnes in the year 2001-02.
  • Hence both the above assertion and reason are false.
  • In the context of the current decade (2010-2020) and the previous decade (2000-2010), both the assertion and reason are also not correct, because in these decades too, the GDP growth rate has been fluctuating.
  • Although the production of foodgrains has almost continuously increased, still in some years like 2009-10, 2012-13, 2014-15 and 2015-16 etc., a decline has also been recorded.
  • भारतीय अर्थव्यवस्था ने 90 के दशक के पूर्वार्द्ध (1996-97 तक) में प्रभावशाली वृद्धि प्रदर्शित की, यद्यपि कि इस दशक के अंतिम वर्षों में अर्थव्यवस्था की विकास दर में कुछ कमी भी परिलक्षित हुई थी।
  • इसी प्रकार खाद्यान्न उत्पादन जो वर्ष 1990-91 में 176.4 मिलियन टन था, वर्ष 2001-02 में बढ़कर 212.9 मिलियन टन हो गया।
  • अतः उपर्युक्त कथन एवं कारण दोनों असत्य हैं।
  • वर्तमान दशक (वर्ष 2010-2020) तथा विगत दशक (वर्ष 2000-2010) के संदर्भ में भी कथन एवं कारण दोनों सही नहीं हैं, क्योंकि इन दशकों में भी GDP वृद्धि दर लगभग घटती-बढ़ती रही है।
  • हालांकि खाद्यान्न का उत्पादन लगभग लगातार बढ़ता ही रहा है फिर भी कुछ वर्षों जैसे वर्ष 2009-10, वर्ष 2012-13, वर्ष 2014-15 तथा वर्ष 2015-16 आदि में गिरावट भी दर्ज की गई है।
U.P P.C.S. (Pre) 2001
87
Two statements are given below, one of which is called Assertion (A) and the other Reason (R)-
Assertion (A): Although the national income of India has increased manifold in the post-1947 period, there has been no visible improvement in the level of per capita income.
Reason (R): A considerably large part of the population of India is still living below the poverty line.
Which of the following is correct with reference to both the above statements?
नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं जिनमें से एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है-
कथन (A) : यद्यपि 1947 के बाद की अवधि में भारत की राष्ट्रीय आय कई गुना बढ़ गई है, परंतु प्रति व्यक्ति आय स्तर में कोई स्पष्ट सुधार नहीं हुआ है।
कारण (R) : भारत की जनता का काफी बड़ा भाग अब भी गरीबी की रेखा के नीचे रह रहा है
ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
✅ Correct Answer: (D)
  • In the present context, the given assertion (A) is false.
  • While the reason (R) is true.
  • वर्तमान संदर्भ में प्रश्नगत कथन (A) गलत है।
  • जबकि कारण (R) सही है।
I. A.S. (Pre) 1996
88
Rural income is generally lower than urban income in India. Which of the following reasons are responsible for this?
1. A very large number of farmers are illiterate and their knowledge about scientific agriculture is negligible.
2. The value of primary products is lower than that of manufactured products.
3. Investment in agriculture has been less than investment in industries.
Select the correct answer using the codes given below-
भारत में ग्रामीण आय प्रायः नगरीय आय से कम है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारण जिम्मेदार हैं?
1. किसान बहुत बड़ी संख्या में निरक्षर हैं और वैज्ञानिक कृषि के बारे में उनका ज्ञान नगण्य है।
2. विनिर्मित उत्पादों की तुलना में प्राथमिक उत्पादों का मूल्य कम होता है।
3. उद्योगों में निवेश की तुलना में कृषि में निवेश कम हुआ है।
नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए-
✅ Correct Answer: (A)
  • According to the 2011 census, about 69% of India's population lives in villages, whose main occupation is agriculture.
  • Due to the combined effect of the above three options, income generated from agriculture is relatively low.
  • This is the reason why rural income is lower than urban income.
  • वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, भारत की लगभग 69% जनसंख्या गांवों में निवास करती है, जिसका मुख्य व्यवसाय कृषि है।
  • उपर्युक्त तीनों विकल्पों के सम्मिलित प्रभाव के कारण कृषि से उत्पन्न आय अपेक्षाकृत कम है।
  • यही कारण है, कि ग्रामीण आय, नगरीय आय की अपेक्षा कम है।
I.A.S. (Pre) 1996
89
Which statement(s) is/are correct with reference to 'Capital Formation'?
1. The process of capital formation depends on savings and the effectiveness of financial institutions.
2. Investment is an essential factor for capital formation.
Select the correct answer from the codes given below.
'पूंजी निर्माण' के संदर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. पूंजी निर्माण की प्रक्रिया बचतों और वित्तीय संस्थाओं की प्रभाविता पर निर्भर करती है।
2. निवेश पूंजी निर्माण के लिए एक अनिवार्य कारक है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए।
✅ Correct Answer: (C)
  • The term capital formation is used to describe the net capital accumulation during an accounting period for a particular country.
  • The World Bank measures capital formation by estimating changes in net savings.
  • If the household savings rate is increasing, savers can invest extra dollars and buy stocks and bonds.
  • If household savings are growing, the country can report a cash surplus, which is a positive sign for household capital formation.
  • पूंजी निर्माण (Capital formation) शब्द का उपयोग किसी विशेष देश के लिए लेखांकन अवधि के दौरान शुद्ध पूंजी संचय का वर्णन करने के लिए किया जाता है।
  • विश्व बैंक द्वारा शुद्ध बचत में परिवर्तन का आकलन करके पूंजी निर्माण को मापा जाता है।
  • यदि घरेलू बचत दर बढ़ रही है, तो बचतकर्ता अतिरिक्त डॉलर का निवेश कर सकता है तथा स्टॉक और बॉण्ड खरीद सकता है।
  • यदि पारिवारिक बचतें अधिक हो रही हैं, तो देश नकदी अधिशेष की रिपोर्ट कर सकता है, जो पारिवारिक पूंजी निर्माण के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
U.P. P.C.S. (Pre) 2021
90
The reason for the low growth rate in India despite a high rate of saving and capital formation is-
भारत में बचत और पूंजी निर्माण की ऊंची दर होते हुए भी संवृद्धि दर कम होने का कारण है-
✅ Correct Answer: (D)
  • The amount of capital required to obtain one unit of production is called Capital Output Ratio.
  • The lower this ratio is in a country, the higher economic growth rate that country will be able to achieve.
  • The capital output ratio is quite high in underdeveloped and developing countries, which keeps the growth rate of these economies low.
  • A major reason for not being able to achieve the expected level of growth rate in India has been the high capital-output ratio.
  • However, at present, if the COVID disaster is excluded, an increase in India's growth rate can be seen.
  • उत्पादन की एक इकाई प्राप्त करने हेतु लगी पूंजी की मात्रा को पूंजी उत्पाद अनुपात (Capital Output Ratio) कहते हैं।
  • जिस देश में यह अनुपात जितना ही कम होगा, वह देश उतना ही अधिक आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त कर सकेगा।
  • अल्पविकसित एवं विकासशील देशों में पूंजी उत्पाद अनुपात काफी ऊंचा रहता है, जिससे इन अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर नीची बनी रहती है।
  • भारत में विकास दर के अपेक्षित स्तर को न प्राप्त कर पाने का एक प्रमुख कारण ऊंचा पूंजी-उत्पाद अनुपात रहा है।
  • हालांकि वर्तमान में यदि कोरोना आपदा को छोड़ दिया जाए तो भारत की संवृद्धि दर में वृद्धि देखी जा सकती है।
I.A.S. (Pre) 1995
91
Despite being a high saving economy, for what reason does capital formation fail to result in a significant increase in production?
उच्च बचत वाली अर्थव्यवस्था होते हुए भी किस कारण पूंजी निर्माण महत्वपूर्ण उत्पादन वृद्धि में परिणामित नहीं हो पाता है?
✅ Correct Answer: (D)
  • The Capital-Output Ratio reflects the amount of capital required to produce one unit in an economy.
  • When an economy has a high capital-output ratio, it means the production process is less efficient.
  • That is, more capital is used to produce one unit.
  • Conversely, a low capital output ratio indicates the efficiency of the production process, because now one unit can be produced using less capital.
  • If the economy has a high capital output ratio, then even more savings and more investment in that economy do not result in excessive production, because more capital has to be invested in the production of each unit.
  • पूंजी-उत्पाद अनुपात (Capital - Output Ratio) किसी अर्थव्यवस्था में एक इकाई उत्पादन हेतु आवश्यक पूंजी की मात्रा को दर्शाता है।
  • जब किसी अर्थव्यवस्था का पूंजी-उत्पाद अनुपात अधिक होता है, तो इसका अर्थ यह होता है कि उत्पादन प्रक्रिया कम दक्ष है।
  • अर्थात, एक इकाई के उत्पादन हेतु अधिक पूंजी का उपयोग होता है।
  • इसके विपरीत, निम्न पूंजी उत्पाद अनुपात उत्पादन प्रक्रिया की दक्षता को दर्शाता है, क्योंकि अब कम पूंजी के प्रयोग द्वारा ही एक इकाई उत्पादित की जा सकती है।
  • यदि अर्थव्यवस्था में उच्च पूंजी उत्पाद अनुपात है, तो उस अर्थव्यवस्था में अधिक बचत तथा अधिक निवेश से भी अत्यधिक उत्पादन प्राप्त नहीं हो पाता है, क्योंकि प्रत्येक इकाई के उत्पादन में अधिक पूंजी निवेशित करना होता है।
I.A.S. (Pre) 2018
92
Which of the following main reasons is the growth rate of per capita income in India slow?
1. High capital-output ratio
2. High rate of population growth
3. High rate of capital formation
4. High level of fiscal deficit
Select the correct answer from the codes given below
निम्नलिखित में से कौन-से मुख्य कारणों से भारत में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की दर धीमी है?
1. उच्च पूंजी-उत्पाद अनुपात
2. जनसंख्या वृद्धि की ऊंची दर
3. पूंजी निर्माण की ऊंची दर
4. वित्तीय घाटे का ऊंचा स्तर
सही उत्तर का चयन नीचे दिए हुए कूटों से कीजिए
✅ Correct Answer: (D)
  • There are two main reasons for the slow growth in per capita income in the Indian economy - High Capital Output Ratio and high rate of population growth.
  • Despite the growth in GDP, per capita income cannot grow proportionally fast due to the rapid growth of population.
  • Furthermore, due to the high capital output ratio (COR), the per unit production cost increases, as a result of which the GDP does not grow rapidly.
  • This results in a low growth in per capita income.
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रति व्यक्ति आय में धीमी वृद्धि के दो प्रमुख कारण हैं- उच्च पूंजी-उत्पाद अनुपात (High Capital Output Ratio) तथा जनसंख्या वृद्धि की ऊंची दर।
  • GDP (Gross Domestic Product) में वृद्धि के बावजूद जनसंख्या की तीव्र वृद्धि के कारण प्रति व्यक्ति आय में आनुपातिक रूप से तेज वृद्धि नहीं हो पाती है।
  • पुनः पूंजी उत्पाद अनुपात (COR) ऊंचा होने के कारण प्रति इकाई उत्पादन की लागत बढ़ती है, फलस्वरूप GDP में तीव्र वृद्धि नहीं हो पाती।
  • इसकी परिणति प्रति व्यक्ति आय में निम्न वृद्धि के रूप में होती है।
I.A.S. (Pre) 1993
93
Regarding the reasons for the low per capita income in Uttar Pradesh, consider the following statements:
1. Rapidly growing population
2. Lack of entrepreneurship
3. Inadequate infrastructural facilities
4. Modernization of agriculture
Which group of the above statements is correct?
उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय की निम्नता के कारणों के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
1. तेजी से बढ़ती जनसंख्या
2. उद्यमशीलता का अभाव
3. अपर्याप्त अवसंरचनात्मक सुविधाएं
4. कृषि का आधुनिकीकरण
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा समूह सही है?
✅ Correct Answer: (B)
  • The main reasons for the low per capita income in Uttar Pradesh are rapidly growing population, lack of entrepreneurship, and inadequate infrastructural facilities etc., which are given in statements 1, 2 and 3.
  • Statement (4) 'Modernization of agriculture' is not responsible for the low per capita in Uttar Pradesh.
  • Hence option (b) is the desired answer.
  • उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय की निम्नता के प्रमुख कारण तेजी से बढ़ती जनसंख्या, उद्यमशीलता का अभाव तथा अपर्याप्त अवसंरचनात्मक सुविधाएं आदि हैं, जो कथन 1, 2 एवं 3 में दिए गए हैं।
  • कथन (4) 'कृषि का आधुनिकीकरण' उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय की निम्नता हेतु जिम्मेदार नहीं है।
  • अतः विकल्प (b) अभीष्ट उत्तर है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2005
94
Economic growth in country X will necessarily occur if-
X देश में आर्थिक संवृद्धि अनिवार्य रूप से होगी, यदि-
✅ Correct Answer: (C)
  • Economists have considered capital formation as the most important factor for economic growth.
  • According to the then Planning Commission, "The real key to higher productivity and rising levels of income and employment is the increasing rate of capital formation".
  • अर्थशास्त्रियों ने पूंजी निर्माण को आर्थिक संवृद्धि (Economic growth) हेतु सबसे महत्वपूर्ण कारक माना है।
  • तत्कालीन योजना आयोग के अनुसार, "ऊंची उत्पादकता तथा आय और रोजगार के बढ़ते हुए स्तर की वास्तविक कुंजी पूंजी निर्माण की बढ़ती हुई दर है"।
I.A.S. (Pre) 2013
95
Which factor can provide the most support in achieving an economic growth rate of 8 percent or more in India in the near future?
भारत में निकट भविष्य में 8 प्रतिशत या अधिक आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त करने में सर्वाधिक सहयोग किस तत्व (कारक) से मिल सकता है?
✅ Correct Answer: (C)
  • In the near future, the most support for 8 percent or more growth in India can be obtained by implementing all stalled or pending productive projects.
  • Although it can also be increased in the long run by other factors like implementing the Goods and Services Tax, skill development of the workforce, and simplifying the business process.
  • However, the answer to this question given by the Rajasthan Public Service Commission was option (a).
  • भारत में निकट भविष्य में 8 प्रतिशत या अधिक वृद्धि के लिए सर्वाधिक सहयोग सभी अवरुद्ध या रुके हुए उत्पादक प्रोजेक्टों का क्रियान्वयन करके प्राप्त किया जा सकता है।
  • हालांकि अन्य कारक जैसे वस्तु एवं सेवा कर को लागू करके, श्रम शक्ति का कौशल विकास करके और व्यापार की प्रक्रिया को सरल करके भी इसमें दीर्घकाल में वृद्धि की जा सकती है।
  • हालांकि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) दिया गया है।
R.A.S./R.T.S. Pre (Re-Exam) 2013
96
Which of the following reasons has been mainly responsible for the slow growth in India's Per Capita Income?
1. Rapid growth in population
2. Heavy rise in prices
3. Slow pace of development in agricultural and industrial sectors
4. Non-availability of foreign exchange
Find the correct answer using the code given below -
निम्न कारणों में से कौन-से कारण भारत की प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) में धीमी बढ़त के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी रहे हैं :
1. जनसंख्या में तेज बढ़त
2. मूल्यों में भारी बढ़त
3. कृषि तथा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में धीमी गति
4. विदेशी विनिमय की अनुपलब्धता
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर ढूंढें-
✅ Correct Answer: (B)
  • According to the latest data, India is included in the top 5 countries globally in terms of foreign exchange reserves.
  • Excluding the availability of foreign exchange, all other factors like rapid growth in population and prices, slow progress of development of agricultural and industrial sectors, etc., are mainly responsible for the slow growth in India's real per capita income (PCI).
  • Hence at present option (b) is the correct answer, while with reference to the question period option (d) was the correct answer.
  • अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, विदेशी विनिमय कोष के संदर्भ में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष 5 देशों में शामिल है।
  • विदेशी विनिमय की उपलब्धता को छोड़कर शेष सभी कारक जैसे जनसंख्या एवं कीमतों में तेज वृद्धि, कृषि तथा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में धीमी प्रगति आदि भारत के प्रति व्यक्ति वास्तविक आय (PCI) में धीमी वृद्धि के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी हैं।
  • अतः वर्तमान में विकल्प (b) सही उत्तर है, जबकि प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (d) सही उत्तर था।
U.P.P.C.S. (Pre.) 2001*
97
The highest rate of Gross Domestic Saving in India in the decade 2001-2010 was achieved in the year-
दशक 2001-2010 में भारत के सकल घरेलू बचत की उच्चतम दर प्राप्त हुई थी वर्ष-
✅ Correct Answer: (C)
  • According to the question period as well as the Economic Survey, 2024-25, the highest rate of gross domestic saving (as a percentage of GDP) in the decade 2000-01 to 2010-11 was achieved in the year 2007-08 (37.8%).
  • While between the years 2010-2011 to 2023-24 (1st R.E.), the highest saving was recorded in the year 2010-11 (36.9%).
  • According to the Economic Review, 2025-26, the gross domestic saving rate was 30.7 percent in the years 2022-23 and 2023-24 (1st R.E.) (for both time periods).
  • प्रश्नकाल तथा आर्थिक सर्वेक्षण, 2024-25 के अनुसार भी दशक 2000-01 से 2010-11 में सकल घरेलू बचत (जीडीपी के प्रतिशत के रूप में) की उच्चतम दर वर्ष 2007-08 (37.8%) में प्राप्त हुई थी।
  • जबकि वर्ष 2010-2011 से 2023-24 (1st R.E.) के मध्य सर्वाधिक बचत वर्ष 2010-11 (36.9%) में दर्ज की गई है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2022-23 तथा 2023-24 (1st R.E.) (दोनों समयावधि हेतु) में सकल घरेलू बचत की दर 30.7 प्रतिशत रही।
U.P.P.C.S. (Mains) 2009*
98
In which range is the average rate of domestic saving (gross) for the Indian economy currently estimated?
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए घरेलू बचत (सकल) की औसत दर वर्तमान किस परास में आकलित की गई है?
✅ Correct Answer: (D)
  • According to the Economic Survey 2025-26, the gross domestic saving (as a percentage of GDP) is recorded at 30.7 percent in the year 2022-23 and the year 2023-24 (1st R.E.), which is in the range of 30 to 35 percent.
  • Therefore, option (d) can be considered as the correct answer.
  • With reference to the question period, option (b) was the correct answer.
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 (1st R.E.) में सकल घरेलू बचत (जीडीपी के प्रतिशत के रूप में) 30.7 प्रतिशत दर्ज है, जो 30 से 35 प्रतिशत के परास में है।
  • अतः विकल्प (d) को सही उत्तर माना जा सकता है।
  • प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (b) सही उत्तर था।
I.A.S. (Pre) 1997*
99
In the year 2012-13, India's Gross Domestic Saving rate was -
वर्ष 2012-13 में भारत की सकल घरेलू बचत दर थी -
✅ Correct Answer: (E)
  • According to the Economic Survey, 2025-26, India's gross domestic saving (as a percentage of GDP) in the year 2012-13 is recorded at 33.9 percent, while according to the Economic Survey 2013-14, this figure was 30.1 percent for the year 2012-13.
  • Therefore, according to the Economic Survey, 2025-26, the correct answer will be option (e), while with reference to the question period, the correct answer would be option (a).
  • According to the Economic Survey, 2025-26, with reference to the year 2022-23 and year 2023-24 (1st R.E.), India's gross domestic saving (as a percentage of GDP) is recorded at 30.7 percent (for both time periods).
  • आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के अनुसार वर्ष 2012-13 में भारत की सकल घरेलू बचत (जीडीपी के प्रतिशत के रूप में) 33.9 प्रतिशत दर्ज है, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14 के अनुसार, वर्ष 2012-13 के लिए यह आंकड़ा 30.1 प्रतिशत था।
  • अतः आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के अनुसार, सही उत्तर विकल्प (e) होगा, जबकि प्रश्नकाल के संदर्भ में सही उत्तर विकल्प (a) होगा।
  • आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 (1st R.E.) के संदर्भ में भारत की सकल घरेलू बचत (जीडीपी के प्रतिशत के रूप में) 30.7 प्रतिशत दर्ज (दोनों समयावधि हेतु) है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014
100
At present (2006-07), the saving ratio in India is-
वर्तमान (2006-07) में भारत में बचत अनुपात है-
✅ Correct Answer: (D)
  • According to the Economic Survey, 2025-26, India's gross domestic saving in the year 2006-07 is recorded at 34.9 percent.
  • Hence option (d) is the correct answer.
  • According to the Economic Review, 2025-26, in the year 2023-24 (1st R.E.), the gross domestic saving is 30.7 percent of the GDP, in which the saving of the household sector is 18.1 percent, the saving of the private corporate sector is 10.7 percent, and the saving of the public sector is 2 percent.
  • आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2006-07 में भारत की सकल घरेलू बचत, 34.9 प्रतिशत दर्ज है।
  • अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2023-24 (1st R.E.) में सकल घरेलू बचत, जीडीपी का 30.7 प्रतिशत है, जिसमें घरेलू क्षेत्र की बचत 18.1 प्रतिशत, निजी निगम क्षेत्र की बचत 10.7 प्रतिशत तथा सार्वजनिक क्षेत्र की बचत 2 प्रतिशत है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2008*
101
Which one of the following sectors contributes the most to savings in India?
भारत में निम्नलिखित क्षेत्रों में से कौन एक क्षेत्र बचत में सर्वाधिक योगदान करता है?
✅ Correct Answer: (C)
  • According to the question period and also the Economic Review, 2025-26, the household sector has the maximum contribution to gross savings.
  • According to the Economic Review, 2025-26, in the year 2023-24 (1st R.E.), the household sector has the largest share (18.1%) in gross savings.
  • This is followed by the share of the private corporate sector (10.7%) and the public sector (2%) respectively.
  • प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी सकल बचत में सर्वाधिक योगदान घरेलू क्षेत्र का ही है।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2023-24 (1st R.E.) में, सकल बचत में सर्वाधिक हिस्सा घरेलू क्षेत्र (18.1%) का है।
  • उसके बाद क्रमशः निजी निगम क्षेत्र (10.7%), तथा सार्वजनिक क्षेत्र (2%) का हिस्सा है।
U.P. U.D.A./L.D. A. (Pre) 2001
102
With reference to the share in savings in India, which one of the following statements is correct based on the last four years?
भारत में बचत में भागीदारी के संदर्भ में पिछले चार वर्षों के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
✅ Correct Answer: (C)
  • During the question period, the share of the private corporate sector (in percentage) as a percentage of GDP had increased in the last four years.
  • According to the Economic Review, 2025-26, the share of major sectors in gross domestic saving is as follows-
  • YearHousehold sectorPrivate corporate sectorPublic sectorTotal
    2019-2019.110.20.229.6
    2020-2122.710.5-4.129.1
    2021-2220.111.2-0.131.2
    2022-2318.611.01.130.7
    2023-24 (1st R.E.)18.110.72.030.7
  • प्रश्नकाल में जीडीपी प्रतिशत के रूप में पिछले चार वर्षों में निजी निगम क्षेत्र की भागीदारी (प्रतिशत में) बढ़ी थी।
  • आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, सकल घरेलू बचत में प्रमुख क्षेत्रों की हिस्सेदारी इस प्रकार है-
  • वर्षघरेलू क्षेत्रनिजी निगम क्षेत्रसार्वजनिक क्षेत्रकुल
    2019-2019.110.20.229.6
    2020-2122.710.5-4.129.1
    2021-2220.111.2-0.131.2
    2022-2318.611.01.130.7
    2023-24 (1st R.E.)18.110.72.030.7
U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004
103
Which one of the following accounts for the maximum share in domestic savings in India?
निम्नलिखित में से किस एक का भारत में घरेलू बचतों में सर्वाधिक हिस्सा है?
✅ Correct Answer: (C)
  • Among the given options, option (c) is correct both for the question period and according to the data released by the Reserve Bank of India (RBI) in August 2025.
  • According to RBI's 'Handbook of Statistics on the Indian Economy, 2024-25', the order of household savings at current prices in 2023-24 is: saving in physical assets > gross financial saving > less financial liabilities > saving in the form of gold and silver ornaments.
  • According to RBI data, sector-wise household savings at current prices in 2023-24 are as follows-
  • ItemAmount (₹ crore)
    1. Saving in physical assets3844515
    2. Gross financial saving3430640
    3. Less financial liabilities1878999
    4. Saving in the form of gold and silver ornaments65104
    Household sector5461259
  • दिए गए विकल्पों में प्रश्नकाल तथा अगस्त, 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (c) सही उत्तर है।
  • RBI द्वारा जारी 'Handbook of Statistics on the Indian Economy, 2024-25' के अनुसार, वर्तमान कीमतों पर वर्ष 2023-24 में घरेलू बचतों में हिस्सेदारी का क्रम निम्न है- भौतिक परिसंपत्तियों में बचत > सकल वित्तीय बचत > कम वित्तीय देनदारियां > स्वर्ण एवं रजत के आभूषणों के रूप में बचत ।
  • भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान कीमतों पर वर्ष 2023-24 में क्षेत्रवार घरेलू बचत निम्न हैं-
  • मदराशि (करोड़ रुपये में)
    1. भौतिक परिसंपत्तियों में बचत3844515
    2. सकल वित्तीय बचत3430640
    3. कम वित्तीय देनदारियां1878999
    4. स्वर्ण एवं रजत के आभूषणों के रूप में बचत65104
    घरेलू क्षेत्र5461259
U.P.P.C.S. (Mains) 2009*
104
In India, savings originate from the following four major sectors-
1. Household
2. Private corporate sector
3. Public corporations and other public enterprises
4. Government
Using the codes given below, indicate the correct descending order of the contribution of the above sectors-
भारत में निम्नलिखित चार प्रमुख क्षेत्रों से बचत का उदय होता है-
1. गृहस्थ
2. निजी निगम क्षेत्र
3. सार्वजनिक निगम एवं अन्य लोक उपक्रम
4. सरकार
नीचे दिए कूट का उपयोग करते हुए उपर्युक्त क्षेत्रों के योगदान का सही अवरोही क्रम इंगित कीजिए-
✅ Correct Answer: (C)
  • According to the question period and the data released by RBI in August 2025, the descending order of the contribution of the sectors mentioned in the question to gross domestic saving in India in 2023-24 is: household sector > non-financial corporate sector > financial corporations > government.
  • Sector-wise domestic saving at current prices (₹ crore):
  • ItemYear 2022-23Year 2023-24
    1. Gross saving82440489259186
    1.1. Non-financial corporations29763753328947
    1.1.1. Public non-financial corporations331867454013
    1.1.1.1. Departmental enterprises6741777556
    1.1.1.2. Non-departmental enterprises264450376458
    1.1.2. Private non-financial corporations26445072874934
    1.2. Financial corporations769821754913
    1.2.1. Public financial corporations464221419398
    1.2.1.1. Departmental enterprises67237074
    1.2.1.2. Non-departmental enterprises457498412324
    1.2.2. Private financial corporations305600335516
    1.3. Government-512622-285934
    1.4. Household sector50104755461259
    1.4.1.1. Gross financial saving29276043430640
    1.4.1.2. Less financial liabilities15964851878999
    1.4.2. Saving in physical assets36148513844515
    1.4.3. Saving in the form of gold and silver ornaments6450465104
  • प्रश्नकाल तथा RBI द्वारा अगस्त, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार भी वर्ष 2023-24 में भारत में सकल घरेलू बचत में प्रश्नगत क्षेत्रों के योगदान का अवरोही क्रम निम्न है- गृहस्थ (घरेलू) क्षेत्र > गैर-वित्तीय निगम क्षेत्र > वित्तीय निगम > सरकार।
  • चालू कीमतों पर क्षेत्रवार घरेलू बचत (करोड़ रुपये में):
  • मदवर्ष 2022-23वर्ष 2023-24
    1. सकल बचत82440489259186
    1.1. गैर-वित्तीय निगम29763753328947
    1.1.1. सार्वजनिक गैर-वित्तीय निगम331867454013
    1.1.1.1. विभागीय उद्यम6741777556
    1.1.1.2. गैर-विभागीय उद्यम264450376458
    1.1.2. निजी गैर-वित्तीय निगम26445072874934
    1.2. वित्तीय निगम769821754913
    1.2.1. सार्वजनिक वित्तीय निगम464221419398
    1.2.1.1. विभागीय उद्यम67237074
    1.2.1.2. गैर-विभागीय उद्यम457498412324
    1.2.2. निजी वित्तीय निगम305600335516
    1.3. सरकार-512622-285934
    1.4. घरेलू क्षेत्र50104755461259
    1.4.1.1. सकल वित्तीय बचत29276043430640
    1.4.1.2. कम वित्तीय देनदारियां15964851878999
    1.4.2. भौतिक परिसंपत्तियों में बचत36148513844515
    1.4.3. स्वर्ण एवं रजत के आभूषणों के रूप में बचत6450465104
U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 1998
© ExamFusion Prep. All Rights Reserved.