An economy in which both private and public sectors coexist is called a mixed economy. The Indian economy is a prime example of a mixed economy.
ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्र विद्यमान होते हैं, मिश्रित अर्थव्यवस्था कहलाती है। भारतीय अर्थव्यवस्था, मिश्रित अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख उदाहरण है।
With reference to economic growth, which of the following statement(s) is/are correct?
1. The Indian economy is an underdeveloped economy.
2. The Indian economy is a mixed economy.
3. J.M. Keynes is the father of economics.
Select the correct answer from the codes given below-
आर्थिक संवृद्धि के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. भारतीय अर्थव्यवस्था एक अल्पविकसित अर्थव्यवस्था है।
2. भारतीय अर्थव्यवस्था एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है।
3. जे.एम. कीन्स अर्थशास्त्र के जनक हैं।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए-
✅ Correct Answer: (A)
The Indian economy is a developing economy, although it still has many characteristics of an underdeveloped economy.
The Indian economy is a mixed economy, as there is a co-existence of both private and public sectors in it. Therefore, statements 1 and 2 are correct.
The father of economics is Adam Smith, not J.M. Keynes. Therefore, statement 3 is incorrect.
भारतीय अर्थव्यवस्था एक विकासशील अर्थव्यवस्था है, हालांकि अभी भी इसमें अल्पविकसित अर्थव्यवस्था की बहुत सारी विशेषताएं विद्यमान हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था है, क्योंकि इसमें निजी तथा सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों का सह-अस्तित्व विद्यमान है। अतः कथन 1 और 2 सही हैं।
अर्थशास्त्र के जनक एडम स्मिथ हैं, न कि जे.एम. कीन्स। अतः कथन 3 गलत है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2024
5
The Indian economy is a-
भारतीय अर्थव्यवस्था है-
✅ Correct Answer: (A)
India is a country with a mixed economy. A mixed economy is a system in which both private and public sectors coexist.
In a socialist economy, the centralization of economic power is in the hands of the government, thus the state has ownership over resources.
In a capitalist economy, the government does not have any significant active role in controlling the market, and there is private ownership over the means of production.
A Gandhian socialist economy is based on the decentralization of resources of production. Therefore, in this economic system, cottage industries are promoted by emphasizing self-employment and self-reliance, so that social justice can be established.
भारत एक मिश्रित अर्थव्यवस्था वाला देश है। मिश्रित अर्थव्यवस्था एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों का सह-अस्तित्व रहता है।
समाजवादी अर्थव्यवस्था में आर्थिक शक्तियों का केंद्रीकरण सरकार के हाथ में होता है, अतः संसाधनों पर राज्य का स्वामित्व होता है।
पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में बाजार को नियंत्रित करने में सरकार की कोई खास सक्रिय भूमिका नहीं होती है तथा उत्पादन के साधनों पर निजी स्वामित्व होता है।
गांधीवादी समाजवादी अर्थव्यवस्था उत्पादन के संसाधनों के विकेंद्रीकरण पर आधारित है। अतः इस आर्थिक प्रणाली में स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे सामाजिक न्याय की स्थापना की जा सके।
U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016
6
Which of the following is the main characteristic of the Indian economy?
निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख लक्षण है?
53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011 | U.P.P.C.S. (Pre) 2007
8
It will be true to define India as-
यह सत्य होगा कि भारत को परिभाषित किया जाए-
✅ Correct Answer: (B)
Due to the excess of population in India, it is defined as a labor-surplus economy.
भारत में जनसंख्या की अधिकता के कारण ही इसे एक श्रम-आधिक्य वाली अर्थव्यवस्था के रूप में परिभाषित किया जाता है।
48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008
9
Generally, the characteristics of an underdeveloped economy are-
i. Low per capita income
ii. Low rate of capital formation
iii. Low dependency ratio
iv. A large workforce in the tertiary sector
Select the correct answer from the codes given below-
Codes :
अल्पविकसित अर्थव्यवस्था की सामान्यतया विशेषता होती है-
i. प्रति व्यक्ति निम्न आय
ii. पूंजी निर्माण की निम्न दर
iii. निम्न आश्रितता अनुपात
iv. तृतीयक क्षेत्र में अधिक कार्यबल शक्ति का होना
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए-
कूट :
✅ Correct Answer: (A)
The term 'underdeveloped' is generally used in relation to those economies where the standard of living of the people of that country is quite low, because due to the low level of productivity and high level of population, the level of per capita income is found to be low.
The following are the characteristics of an underdeveloped economy-
- Low per capita income
- Low standard of living
- High rate of population growth
- High level of unemployment and underemployment
- Dominance of the agricultural sector
- Low rate of capital formation
- Income inequality, etc.
'अल्पविकसित' शब्द सामान्यतया उन अर्थव्यवस्थाओं के संबंध में प्रयुक्त होता है, जहां उस देश के लोगों का रहन-सहन का स्तर काफी निम्न होता है, क्योंकि वहां पर उत्पादकता का स्तर कम एवं जनसंख्या का स्तर अधिक होने से प्रति व्यक्ति आय का स्तर निम्न पाया जाता है।
अल्पविकसित अर्थव्यवस्था की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-
- निम्न प्रति व्यक्ति आय
- निम्न जीवन स्तर
- जनसंख्या वृद्धि की ऊंची दर
- बेरोजगारी एवं अल्प रोजगार का ऊंचा स्तर
- कृषि क्षेत्र का आधिपत्य
- पूंजी निर्माण की निम्न दर
- आय की विषमता आदि।
U.P. P.C.S. (mains) 2017
10
Which of the following correctly explains that India is an underdeveloped economy?
1. Unequal distribution of income.
2. High dependency rate.
3. Slow rate of growth in national income.
4. Changes in the banking and financial sector.
Select the correct answer using the codes given below.
निम्नलिखित में से क्या सही ढंग से समझाता है कि भारत अल्पविकसित अर्थव्यवस्था है?
1. आय का असमान वितरण ।
2. उच्च निर्भरता दर।
3. राष्ट्रीय आय में वृद्धि की धीमी दर।
4. बैंक व वित्तीय क्षेत्र में परिवर्तन।
नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए।
✅ Correct Answer: (E)
The Indian economy has the following characteristics-
- Low level of per capita income
- Slow growth in per capita / national income
- Heavy pressure of population
- Existence of poverty
- Dependence on agriculture
- High rate of unemployment
- Orthodox/traditional society
- Lack of technical skills
- Low literacy rate
- Planning for development
- Expenditure on plans
A slow growth rate of national income was also seen in the Indian economy, but at present, the slow growth rate of national income is not correct in the context of the Indian economy.
The above characteristics refer to India as an underdeveloped country. However, India has now achieved the status of a developing country.
भारतीय अर्थव्यवस्था की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-
- प्रति व्यक्ति आय का निम्न स्तर
- प्रति व्यक्ति / राष्ट्रीय आय में धीमी वृद्धि
- जनसंख्या का भारी दबाव
- गरीबी का अस्तित्व
- कृषि पर निर्भरता
- बेरोजगारी की अधिकता
- रूढ़िवादी/परंपरावादी समाज
- तकनीकी कौशल की कमी
- साक्षरता की निम्न दर
- विकास के लिए योजना बनाना
- योजनाओं पर व्यय
राष्ट्रीय आय की धीमी वृद्धि दर भी भारतीय अर्थव्यवस्था में देखने को मिलती थी, परन्तु वर्तमान में राष्ट्रीय आय की धीमी वृद्धि दर भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में सही नहीं है।
उपर्युक्त विशेषताएं भारत को अल्पविकसित (Underdeveloped) देश के रूप में संदर्भित करती हैं। हालांकि, भारत अब विकासशील देश का दर्जा प्राप्त कर चुका है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017
11
Which of the following characteristics indicate the Indian economy in the developing category?
i. Agriculture as the main occupation
ii. Disguised unemployment
iii. Low quality of human capital
iv. High per capita intake of protein
Select the correct answer from the codes given below-
Codes :
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं भारतीय अर्थव्यवस्था को विकासशील श्रेणी में दर्शाती हैं?
i. कृषि मुख्य व्यवसाय
ii. प्रच्छन्न बेरोजगारी
iii. मानव पूंजी की निम्न गुणवत्ता
iv. प्रोटीन का प्रतिव्यक्ति सेवन उच्च होना
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए-
कूट :
✅ Correct Answer: (D)
The Indian economy is also called a developing economy or a mixed economy. The following are the characteristics of the Indian economy-
- Agriculture-dominated economy,
- Low rate of capital formation,
- Overpopulation and population growth,
- Unemployment,
- Low per capita income,
- Industrial backwardness,
- Technological backwardness,
- Mixed economy,
- Dependence on imports, and
- Illiteracy, etc.
भारतीय अर्थव्यवस्था को विकासशील अर्थव्यवस्था या मिश्रित अर्थव्यवस्था भी कहा जाता है। भारतीय अर्थव्यवस्था के निम्न लक्षण हैं-
- कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था,
- पूंजी निर्माण की निम्न दर,
- अत्यधिक जनसंख्या एवं जनसंख्या वृद्धि,
- बेरोजगारी,
- निम्न प्रतिव्यक्ति आय,
- औद्योगिक पिछड़ापन,
- तकनीकी पिछड़ापन,
- मिश्रित अर्थव्यवस्था,
- आयात पर निर्भरता तथा
- निरक्षरता आदि।
U.P. P.C.S. (mains) 2017
12
The Indian economy can be described as-
भारतीय अर्थव्यवस्था वर्णित की जा सकती है-
✅ Correct Answer: (B)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P. P.C.S. (Mains) 2011
13
The characteristic of the Indian economy is-
I. Dominance of agriculture
II. Dominance of industry
III. Low per capita income
IV. Massive unemployment
Select the correct answer from the codes given below :
भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषता है-
I. कृषि की प्रधानता
II. उद्योग की प्रधानता
III. न्यून प्रति व्यक्ति आय
IV. वृहद बेरोजगारी
नीचे लिखे कूट से सही उत्तर चुनिए :
✅ Correct Answer: (D)
Dominance of industry is a characteristic of a developed economy. Since India's economy is developing, the dominance of industry is not suitable for describing the Indian economy, while the remaining three characteristics describe the features of the Indian economy.
उद्योग की प्रधानता विकसित अर्थव्यवस्था का अभिलक्षण है। चूंकि भारत की अर्थव्यवस्था विकासशील है, अतः उद्योग की प्रधानता भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषता बताने के लिए उपयुक्त नहीं है, जबकि शेष तीनों लक्षण भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषताओं को बताते हैं।
U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004
14
How is the economy of India?
भारत की अर्थव्यवस्था कैसी है?
✅ Correct Answer: (C)
The Indian economy is developing. In a developing economy, the structure of production, the nature of production, and the goods produced keep changing, and social relations also keep changing along with development.
भारतीय अर्थव्यवस्था विकासशील है। विकासशील अर्थव्यवस्था में उत्पादन के ढांचे, उत्पादन के स्वरूप एवं उत्पादित वस्तुओं में परिवर्तन होता रहता है तथा सामाजिक संबंधों में भी विकास के साथ-साथ परिवर्तन होता रहता है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1995
15
Which of the following is not a characteristic of the Indian economy?
निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण भारतीय अर्थव्यवस्था का नहीं है?
✅ Correct Answer: (D)
Among the given options, the fourth option is not a characteristic of the Indian economy, while the remaining three options are characteristic features of the Indian economy.
प्रश्नगत विकल्पों में चौथा विकल्प भारतीय अर्थव्यवस्था का लाक्षणिक गुण नहीं है, जबकि शेष तीनों विकल्प भारतीय अर्थव्यवस्था के लाक्षणिक गुण हैं।
U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004
16
Which of the following is not an economic activity?
निम्नलिखित में से कौन-सी आर्थिक क्रिया नहीं है?
✅ Correct Answer: (A)
An 'economic activity' is an activity that relates to the use of limited resources for the satisfaction of wants. All economic activities necessarily generate income; that is, all activities generating income are economic activities.
Economic activities include consumption, production, exchange, investment, product pricing, factor pricing, etc.
Apart from this, there are some activities whose objective is not to generate income; such as religious propagation, social service, or voluntary work inspired by a feeling of patriotism, etc.
'आर्थिक क्रिया' वह क्रिया है, जिसका संबंध आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए सीमित साधनों के उपयोग से है। सभी आर्थिक क्रियाएं अनिवार्य रूप से आय का सृजन करती हैं; अर्थात आय का सृजन करने वाली सभी क्रियाएं आर्थिक क्रियाएं हैं।
आर्थिक क्रियाओं में उपभोग, उत्पादन, विनिमय, निवेश, वस्तु-मूल्य निर्धारण, साधन-मूल्य निर्धारण आदि शामिल हैं।
इसके अलावा कुछ ऐसी क्रियाएं होती हैं, जिनका उद्देश्य आय का सृजन करना नहीं होता है; जैसे धर्म प्रचार, समाज सेवा या देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर किया गया स्वैच्छिक कार्य आदि।
U.P.P.C.S. (Pre) 2023
17
Which of the following is a non-economic factor in the growth of the country?
देश की वृद्धि में निम्न में से कौन-सा अनार्थिक तत्व है?
✅ Correct Answer: (A)
Determinants of economic development
Economic factors:
- Natural resources
- Labor force and population
- Capital formation
- Technology and innovation
- Capital-output ratio
- Organization, etc.
Non-economic factors:
- Social components
- Religious components
- Political components
- International components
- Scientific components, etc.
आर्थिक विकास के निर्धारक तत्व
आर्थिक तत्व:
- प्राकृतिक साधन
- श्रम शक्ति व जनसंख्या
- पूंजी निर्माण
- तकनीक तथा नवाचार
- पूंजी उत्पाद अनुपात
- संगठन आदि
अनार्थिक तत्व:
- सामाजिक घटक
- धार्मिक घटक
- राजनीतिक घटक
- अंतरराष्ट्रीय घटक
- वैज्ञानिक घटक आदि
R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996
18
Which of the following is not a part of what has been identified by the government in the 'Second Generation of Economic Reforms'?
निम्नलिखित में से कौन-सा सरकार द्वारा चिह्नित 'आर्थिक सुधारों की दूसरी पीढ़ी' का भाग नहीं है?
✅ Correct Answer: (C)
Among the above options, except 'Reforms in the judicial system', all other options are part of the 'Second Generation of Economic Reforms' identified by the government. Hence, option (c) is the correct answer.
उपर्युक्त विकल्पों में 'न्यायिक प्रणाली में सुधार' को छोड़कर अन्य सभी विकल्प सरकार द्वारा चिह्नित 'आर्थिक सुधारों की दूसरी पीढ़ी' के भाग हैं। अतः विकल्प (C) सही उत्तर है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2009
19
The Indian model of development protects the interests of whom?
विकास का भारतीय मॉडल किसके हितों की सुरक्षा करता है?
✅ Correct Answer: (C)
The mixed economy model has been adopted in India. Under a mixed economy, both public and private sectors participate in the development programs of the country.
While the public sector is administered by the state, the administration of the private sector is in the hands of individuals.
Thus, the Indian model of development protects the interests of both the state and the individual. Hence, option (c) is the correct answer.
भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था (Mixed Economy) के स्वरूप को अपनाया गया है। मिश्रित अर्थव्यवस्था के तहत सार्वजनिक (Public) एवं निजी (Private) दोनों क्षेत्रों की देश के विकास कार्यक्रमों में भागीदारी होती है।
सार्वजनिक क्षेत्र का प्रशासन जहां राज्य (State) करता है, वहीं निजी क्षेत्र का प्रशासन व्यक्ति (Person) के हाथ में होता है।
इस प्रकार विकास का भारतीय मॉडल राज्य एवं व्यक्ति दोनों के हितों की रक्षा करता है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।